Daily Horoscope
✕

बर्थडे पर अभिषेक बच्चन ने दिया सरप्राइज गिफ्ट, शुरू की नई फिल्म की शूटिंग

Updated: शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (13:45 IST)
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने बर्थडे पर अभिषेक ने फैंस को एक खास सरप्राइज गिफ्ट दिया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके बताया‍ कि उन्होंने इस खास दिन अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

 
अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म का नाम 'घूमर' है। इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की करेंगे। फिल्म 'घूमर' की शूटिंग शुरू करने के साथ ही अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर भगवान गणेश की तस्वीर पोस्ट कर उनका आशीर्वाद लिया है। 
 
अभिषेक बच्चन ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें भगवान गणेश के सामने एक क्लैपबोर्ड रखा नजर आ रहा है, जिसपर फिल्म घूमर लिखा है। 
 
इस तस्वीर के साथ अभिषेक ने कैप्शन में लिखा, 'इससे बेहतर बर्थडे गिफ्ट नहीं हो सकता… जन्मदिन पर काम करना सबसे अच्छा बताया जाता है। अब 'घूमर' आ रहा है।'
 
अभी इस फिल्म के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म की कहानी क्या है और अभिषेक के साथ कौन सी एक्ट्रेस नजर आएंगी इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। अभिषेक बच्चन और निर्देशक आर बाल्की इस फिल्म में दूसरी बार साथ काम करेंगे। 

यह भी पढ़िए : 
मधुबाला की बहन को 96 साल की उम्र में घर से निकाल बैठा दिया हवाई जहाज में

फरहान अख्तर 21 फरवरी को दूसरी बार बनेंगे दूल्हा

राज कुंद्रा ने करोड़ों की प्रॉपर्टी की शिल्पा शेट्टी के नाम

अमिताभ बच्चन ने बेचा अपना बंगला

धोनी बने सुपरहीरो अथर्व का फर्स्ट लुक रिलीज

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख