Hanuman Chalisa
✕

अब्दू रोजिक को पसंद आया भारत, मुंबई में खोलेंगे अपना रेस्टोरेंट

Updated: रविवार, 26 फ़रवरी 2023 (12:52 IST)
तजाकिस्तान के सिंगर अब्दू रोजिक को 'बिग बॉस 16' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। 'बिग बॉस' के घर में अब्दू ने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीता। शो के खत्म होने के बाद भी अब्दू सुर्खियों में बने हुए हैं। भारत में मिल रहे जबरदस्त प्यार को देखते हुए अब अब्दू ने यहीं पर बिजनेस करने का प्लान भी बना लिया है। अब्दू का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपना नया बिजनेस प्लान बता रहे हैं।

 
वायरल हो रहे वीडियो में अब्दू रोजिक मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। अब्दू कह रहे हैं कि वह जल्द ही मुंबई में रेस्टोरेंट खोलने वाले हैं। इतना ही नहीं, अब्दू ने लोगों को रेस्टोरेंट खुलने के बाद इनवाइट भी किया है। 
 
अब्दू कहते हैं कि मैं बहुत जल्द इंडिया में अपना रेस्टोरेंट खोलने वाला हूं, जिसमें बर्गर सप्लाई किया जाएंगे। मैं 6 मार्च को इंडिया वापस आऊंगा और अपना रेस्टोरेंट मुंबई में खोलूंगा। अब्दू फिलहाल अपने देश तजाकिस्तान रवाना हो गए हैं। 
 
अब्दू के इस ऐलान के बाद दावा किया जा रहा है कि अब वह ज्यादातर समय मुंबई में ही रहेंगे, लेकिन निजी काम के चलते तजाकिस्तान आते-जाते रहेंगे। बता दें कि अब्दू सिंगर के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख