Daily Horoscope
✕

पर्दे पर गुरु दत्त की भूमिका निभा सकते हैं आमिर खान, भावना तलवार बनाने जा रहीं बायोपिक फिल्म!

Updated: रविवार, 24 जनवरी 2021 (18:15 IST)
फिल्म निर्माता भावना तलवार वह करने जा रही हैं, जो कि उनके कई साथी करने में नाकाम रहे हैं। खबरों के अनुसार भावना अपने दौर के जाने माने फिल्मकार और अभिनेता गुरु दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म बनाने जा रही हैं।

 
खबरों की माने तो बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने गुरु दत्त की बायोपिक के प्रोजेक्ट में अपनी इच्छा जताई है। बताते चलें कि गुरु दत्त ने प्यासा और कागज़ के फूल जैसी क्लासिक्स बनाकर एक महान विरासत फिल्म इंडस्ट्री के लिए छोड़ीं।
 
गुरु दत्त पर बनने वाली बायोपिक का बजट करीब 120 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस खबर के सामने आते ही अब आमिर खान के फैंस भी उनसे आग्रह कर रहे हैं कि वह बड़े पर्दे पर गुरु दत्त की भूमिका निभाएं। हालांकि, अभी इस प्रोजेक्ट को लेकर न तो भावना तलवार की तरफ से कोई बयान सामने आया है और न ही आमिर खान ने इस पर अपनी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।
 
बता दें कि अनुराग कश्यप सहित कई फिल्म निर्माताओं ने गुरु दत्त की कहानी को फिल्माने का प्रयास किया है। अब भावना तलवार, जिन्होंने पंकज कपूर अभिनीत दो बहुत ही शक्तिशाली फिल्मों धर्म और हैप्पी का निर्देशन कर चुकी हैं गुरु दत्त की बायोपिक बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
 
खबरों के अनुसार, फिल्म का निर्माण भावना के पति शीतल तलवार द्वारा किया जाएगा, जो हाल के समय में विवादास्पद ब्रिटिश ऑरलैंडो ब्लूम स्टारर रिटेलिएशन फिल्म को लेकर चर्चा में थे।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख