1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan third marriage row bajrang dal protest in bihar

आमिर खान की तीसरी शादी पर मचा बवाल, बिहार में बजरंग दल ने फूंका एक्टर का पुतला, लगाए गंभीर आरोप

Aamir Khan Third Marriage
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आमिर खान ने 5 जुलाई को 61 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी रचाई है। हालांकि तीसरी शादी रचाने के बाद आमिर खान विवादों में भी आ गए हैं। 
 
आमिर खान की शादी के विरोध में बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर भारी विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आमिर खान का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आमिर खान पर लव जिहाद करने का आरोप लगाया गया है। 
फारबिसगंज में हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बजरंग दल के स्थानीय नेता मनोज सोनी ने आमिर खान पर बेहद गंभीर और तीखे आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन के दौरान "आमिर खान मुर्दाबाद" और "आमिर खान जिहादी भारत छोड़ो" जैसे नारे लगाए गए।
 
मनोज सोनी ने कहा, आमिर खान लगातार हिंदू बहन-बेटियों से शादी रचाकर लाइन लगा रहे हैं। यह हिंदू समाज को नीचा दिखाने और हिंदुओं को कमजोर करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। अगर उन्होंने अपनी इन हरकतों को जल्द ही नहीं रोका, तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा।
 
सोनी ने आगे बच्चों के नामकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि, शादी हिंदू बेटियों से करते हैं और बच्चों का नाम तैमूर, अफ़रोज़ या सलमान रखते हैं, यह कहां का नियम है? उन्हें मुस्लिम समाज की बेटियों से प्यार क्यों नहीं होता? बजरंग दल ने कोर्ट और सरकार से मांग की है कि देश का माहौल बिगाड़ने के आरोप में अभिनेता पर सख्त कार्रवाई की जाए।
आमिर खान हमेशा से अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन उनकी इस तीसरी शादी ने अब एक नया राजनीतिक और सामाजिक मोड़ ले लिया है। जहां एक तरफ फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें नए जीवन की बधाई दे रहे हैं, वहीं कई संगठनों का यह विरोध आने वाले दिनों में आमिर खान के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। 
 
बता दें कि आमिर खान ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिससे उनका 2002 में तलाक हो गया। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी की, लेकिन 16 साल बाद 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। अब 61 वर्ष की उम्र में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी रचाई है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें