1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan gauri spratt honeymoon melbourne family vacation after third marriage

61 साल की उम्र में हनीमून मनाने तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट संग मेलबर्न रवाना हुए आमिर खान

Aamir Khan Honeymoon
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में 61 साल की उम्र में आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे हैं। आमिर ने 5 जुलाई को बेहद निजी समारोह में अपने घर पर ही गौरी संग रजिस्टर्ड मैरिज की। 
 
शादी के बाद आमिर खान अपनी नई नवेली दुल्हन गौरी स्प्रैट के साथ हनीमून के लिए ऑस्ट्रेलिया के खूबसूरत शहर मेलबर्न के लिए रवाना हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान का यह दौरा सिर्फ एक हनीमून नहीं है, बल्कि उन्होंने अपने इस टूर को एक शानदार फैमिली वेकेशन में बदल दिया है।
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर और गौरी इस ट्रिप पर अकेले नहीं गए हैं। इस सफर में उनके साथ उनके बच्चे भी शामिल हैं। आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव के बेटे आजाद राव खान, और गौरी स्प्रैट के बेटे क्विन भी इस मेलबर्न ट्रिप का हिस्सा हैं।
 
खबरों के अनुसार आमिर खान इस ट्रिप के जरिए अपनी शादी के बाद के पलों को इन्जॉय करने के साथ-साथ दोनों बच्चों को एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका देना चाहते हैं। इसके अलावा, आमिर खुद भी गौरी के बेटे क्विन के साथ एक मजबूत और खूबसूरत रिश्ता बनाने के लिए क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। 
 
बता दें कि यह मेलबर्न ट्रिप उनकी शादी के ठीक एक हफ्ते बाद हो रही है। आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने बीती 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित अभिनेता के आवास पर एक बेहद निजी और सादे समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इस शादी को पूरी तरह से मीडिया की नजरों से दूर रखा गया था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य, बच्चे और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
हनीमून और फैमिली बॉन्डिंग के अलावा आमिर खान के मेलबर्न जाने की एक और बड़ी और मुख्य वजह है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने जा रहे 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' (IFFM 2026) में आमिर खान शिरकत करने वाले हैं।
 
इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान को उनकी फिल्म 'सितारे जमीन पर' में बेहतरीन अदाकारी के लिए 'बेस्ट एक्टर' की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस अवॉर्ड की रेस में आमिर खान का मुकाबला रणवीर सिंह (धुरंधर), ऋषभ शेट्टी (कांतारा: चैप्टर 1), अहान पांड, ममूटी और दुलकर सलमान जैसे एक्टर्स संग होने वाला है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रोहित चंदेल पर POCSO एक्ट के तहत केस, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार