dharma sangrah
✕

आमिर खान की सितारे ज़मीन पर इस तारीख से देख सकेंगे YouTube पर, हर घर बनेगा जनता का थिएटर

Updated: मंगलवार, 29 जुलाई 2025 (16:31 IST)
आमिर खान ने भारतीय सिनेमा की दुनिया में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उनकी नई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ अब 1 अगस्त 2025 से सिनेमाघरों के बाद सीधे YouTube Movies-On-Demand पर रिलीज़ होगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई फिल्म थिएटर रिलीज के तुरंत बाद केवल यूट्यूब जैसे ओपन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। भारत में दर्शक इसे मात्र 100 रुपये में रेंट कर सकेंगे, जबकि अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया जैसे 38 देशों में यह लोकल प्राइसिंग के साथ उपलब्ध होगी।
 
यह फिल्म 2007 की हिट 'तारे ज़मीन पर' की स्पिरिचुअल सक्सेसर मानी जा रही है, जिसमें आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा और 10 इंटेलेक्चुअली डिसेबल्ड कलाकार भी हैं। रिलीज़ से पहले ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ की कमाई कर ली है। लेकिन अब आमिर का सपना है – हर स्क्रीन बने थिएटर और हर व्यक्ति दर्शक।
 
आमिर खान ने कहा, "15 साल से मैं यह कोशिश कर रहा था कि फिल्में उन लोगों तक भी पहुंचें जो थिएटर नहीं जा सकते। यूट्यूब, इंटरनेट और UPI जैसे सिस्टम के साथ अब यह संभव हो पाया है। अगर ये तरीका कामयाब होता है, तो दुनिया में सिनेमा का चेहरा बदल जाएगा।"
 
फिल्म को सबटाइटल्स और डबिंग के साथ कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा ताकि दुनियाभर के दर्शक इसे अपने हिसाब से देख सकें। यूट्यूब इंडिया की कंट्री डायरेक्टर गुंजन सोनी ने कहा, “यह सिर्फ एक फिल्म रिलीज नहीं, बल्कि यूट्यूब भारतीय सिनेमा के लिए वैश्विक रेड कारपेट बिछा रहा है।”
 
आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बाद, आमिर खान लाहौर 1947 और एक दिन जैसी अन्य फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं। YouTube अब न सिर्फ ट्रेलर और गानों के लिए, बल्कि फुल-फ्लेज्ड मूवी रिलीज़ के लिए भी बॉलीवुड का पसंदीदा डिजिटल मंच बनता जा रहा है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख