dharma sangrah
✕

रवि शास्त्री के फुटवर्क सुधारने वाले बयान पर आमिर खान का जवाब- शायद लगान नहीं देखी

Updated: शुक्रवार, 20 मई 2022 (14:57 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन में बिजी है। वह जोरदार तरीके से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होंने नेटिज़न्स के बीच प्रत्याशा को और बढ़ाने के लिए फिल्म के प्रमोशन के लिए अलग-अलग एक्टिविटीज प्लान की हैं। इसमें पॉडकास्ट #LaalSinghChaddhaKiKahaniyaan शुरू करने से लेकर दर्शकों के बीच फिल्म के म्यूजिक एल्बम तक को लेकर भी काफी उत्सुकता पैदा कर दी हैं।
 
इसी के चलते हाल ही में आमिर खान के एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इस वीडियो में आमिर खान को आईपीएल टीमो में से किसी एक के लिए खेलने का मौका मांगते देखा गया था। जिसके बाद वीडियो के वायरल होते ही लोगों को चर्चा के लिए एक टॉपिक मिल गया था।
 
ऐसे में स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक रिएक्शन वीडियो आमिर खान को स्पॉट में रखते हुए अपलोड किया था। चैनल के एक न्यूज एंकर ने रवि शास्त्री से पूछा कि क्या आमिर के पास आने वाले IPL लीग में मौका है, जिस पर पूर्व भारतीय क्रिकेट कोच ने जवाब दिया है, 'वह नेट में अच्छे दिखते हैं। हालांकि, उनके फुटवर्क पर कुछ समय बिताने की जरूरत है। लेकिन उन्हें किसी भी टीम में मौका मिला जाएगा।'
 
अब आमिर खान ने इस पर रिएक्ट करते हुए अपने सोशल मीडिया पर अपना बेस्ट फुटवर्क दिखाते हुए एक मजाकिया वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में, आमिर खान अपने तेज-तर्रार सेंस ऑफ ह्यूमर का इस्तेमाल करते हुए कहते हैं, 'रवि, मैं थोड़ा निराश हूं, क्योंकि आपको मेरा फुटवर्क पसंद नहीं आया। मुझे लगता है कि आपने लगान नहीं देखी है। अब मुझे फिर से देखो। मुझे लगता है कि वो हर टीम लकी होगी जिसमें मैं रहूंगा। मेरी अच्छी तरह से सिफारिश करो, यह मजेदार होगा।'
 

Show comments

बिना इजाजत रिलीज हुआ सिद्धू मूसेवाला का गाना 'फैंटम'! दिवंगत सिंगर के माता-पिता ने म्यूजिक कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

Bigg Boss 20: स्काउट ने पार की सारी हदें, यंग से की धक्का-मुक्की, बिग बॉस ने सुनाई कड़ी सजा

रामायण हिट है या फ्लॉप: यह बताने की इतनी जल्दी क्यों? 2000 से 4000 करोड़ के बजट की चर्चाओं में कितना सच!

30 साल बाद भी सीखने का जुनून! वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' में 'आरम्भा' का किरदार निभाकर भावुक हुईं शिल्पा शिरोडकर, जानें क्या कहा?

सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया तहलका, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख