शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khans film laal singh chaddha to show babri masjid demolition
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 20 मई 2022 (13:06 IST)

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखेगी बाबरी मस्जिद गिराने की घटना!

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखेगी बाबरी मस्जिद गिराने की घटना! | aamir khans film laal singh chaddha to show babri masjid demolition
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म टॉम हैंक्स की 'फॉरेस्ट गंप' का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। 'फॉरेस्ट गंप' में अमेरिका की हिस्ट्री समेटी गई थी, जिसके आधार पर आमिर खान अपनी फिल्म में भारत की आजादी के बाद की कहानी दिखाएंगे।

 
'लाल सिंह चड्ढा' में भारत के कई ऐतिहासिक पल दिखाए जाएंगे। फिल्म की कहानी साल 1968 से हीरो के बचपन से शुरू होगी, जो साल 2018 में आकर पूरी होगी। खबरों के अनुसार फिल्म में 1992 में बाबरी मस्जिद गिराने की घटना को एक महत्वपूर्ण प्लॉट लाइन के तौर पर दिखाया जाएगा। 
 
खबरों के अनुसार इस फिल्म का मुख्य किरदार अपनी जिंदगी जीते हुए इतिहास में घटी बहुत सारी महत्वपूर्ण घटनाओं का हिस्सा बनता चला जाता है और इन घटनाओं से उसकी सोच प्रभावित होती रहती है। बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया जाना इतिहास की उन घटनाओं में शामिल है जिसने भारतीय जनमानस बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। 
 
बताया जा रहा है कि आमिर खान का कैरेक्टर आर्क, बाबरी मस्जिद की घटना से गुजरने के बाद बहुत प्रभावित होगा। इस घटना को देखने के बाद उनके किरदार में बहुत कुछ बदलेगा या फिर उसकी सोच पर एक गहरा असर पड़ेगा। 
 
बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' पहले 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज़ डेट बदल दी गई। अब यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी अहम किरदार में होंगे। 
 
ये भी पढ़ें
भूल भुलैया 2 फिल्म समीक्षा : मनोरंजन का वादा निभाती है कार्तिक और कियारा की फिल्म