Hanuman Chalisa

महाकाव्य महाभारत की बड़ी सीरिज़ में आमिर खान बनेंगे कृष्ण या कर्ण

Published: शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (15:51 IST)
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिलहाल अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग में लगे हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही उनकी अगली फिल्मों की खबरें सामने आने लगी हैं। पहले खबर थी कि वे राकेश शर्मा की बायोपिक में नज़र आएंगे। इसके बाद उनकी मोगुल में आने की भी संभावना थी। लेकिन इन सभी बातों को नकारते हुए आमिर ने बताया था कि वे अगले 10 साल सिर्फ अपने एक प्रोजेक्ट पर देना चाहते हैं। 

ALSO READ: हिचकी : फिल्म समीक्षा
आमिर खान का अगला प्रोजेक्ट भारतीय महाकाव्य 'महाभारत' होगा, जिस पर आमिर एक पूरी सीरिज़ बनाएंगे। इसके लिए वे ज़ोरदार तैयारी कर रहे हैं। जब से यह खबर फैली है तभी से लग रहा था कि आमिर इसमें लीड रोल निभाएंगे। आमिर खान अगर अपने जीवन के पूरे 10 वर्ष किसी एक प्रोजेक्ट को देने में लगे हैं, इसका मतलब यह बहुत ही खास होगा। 
 
वैसे तो आमिर ने अब तक इस नए प्रोजेक्ट के बारे में खुलकर ज़्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन उन्होंने इसमें अपने रोल को लेकर जरूर खुलासा किया। वे ईवेंट्स में अपनी इस नई सीरिज़ के सवालों पर उत्सुक हो जाते हैं और ऐसे में ही उन्होंने अपने रोल का खुलासा कर दिया था। आमिर की इच्छा है कि वे फिल्म में कृष्ण या कर्ण की भूमिका निभाएं। 
 
इन दोनों कैरेक्टर के लिए आमिर बहुत दीवाने हैं। महाकाव्य में इन दोनों का बखान और चरित्र शानदार और सबसे उच्च है। इनमें से एक किरदार को निभाने के इच्छा आमिर ने गलती से जाहिर कर ही दी थी। 
 
इसके पहले उन्हें कई बड़ी फिल्मों से ऑफर आए। अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्युट' उन्होंने ठुकरा कर उसके लिए शाहरुख खान को रिकमेंड किया। इसके बाद उनके पास भूषण कुमार की बायोपिक 'मोगुल' का भी ऑफर था लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हैं। वे फिलहाल अपने प्रोजेक्ट पर ही ध्यान देना चाहते हैं। फिल्म की अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख