dharma sangrah
✕

शादी के चार महीने बाद आयरा खान ने किया अकेलेपन को लेकर पोस्ट, फैंस को सताई चिंता

Updated: रविवार, 21 अप्रैल 2024 (11:47 IST)
Ira Khan Post: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान जनवरी 2024 में अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों की शादी खूब चर्चा में रही थीं। आयरा और नुपुर की शादी को 4 महीने हो गए हैं। 
 
शादी के 4 महीने बाद आयरा खान ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिससे फैंस थोड़े परेशान हो गए हैं। पोस्ट में आयरा ने अकेलेपन को लेकर अपना डर जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, मैं डरी हुई हूं। मैं अकेले रहने से डरती हूं। लाचार होने से डरती हूं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

आयरा ने लिखा, मैं दुनिया की हर बुरी चीज (हिंसा, बीमारी, बेरहमी) से डरती हूं। मुझे खो जाने से डर लगता है। दर्द पाने से डरती हूं और चुप हो जाने से डरती हूं। मुझे हंसते, काम करते, जीते देखंगे, लेकिन जब मुझे डर लगता है तो ये मुझे जकड़ लेता है। 
 
उन्होंने लिखा, मैं भूल जाती हूं कि मेरे पास ऐसे बहुत से लोग हैं जो मुझे बहुत प्यार करते हैं और मेरे खो जाने पर मुझे ढूंढ लेंगे। मुझे चोट लगेगी तो वो मेरा ख्याल रखेंगे। मैं सक्षम इंसान हूं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

आयरा की इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्यों, अकेले क्यों? तुम्हारी तो अभी शादी हुई है ना।' एक अन्य ने लिखा, 'आप कितने साहसी हैं। मैं आपकी इसी बात की सबसे अधिक प्रशंसा करता हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप परेशान क्यों हैं?' 
 
बता दें कि आयरा खान ने 3 जनवरी को नुपुर शिखरे के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने 10 जनवरी 2024 को उदयपुर के अरावली हिल होटल में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख