biodatamaker
✕

'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने मांगी माफी, बोले- मिच्छामी दुक्कड़म

Updated: गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (12:59 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को सोशल मीडिया पर जमकर बायकॉट का सामना करना पड़ा था। इस वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। करीब 180 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत तक नहीं वसूल पाई। 

 
'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने फैंस से माफी मांगी है। आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से एक वीडियो क्लिप शेयर की गई है। इस वीडियो में सबसे पहले 'मिच्छामी दुक्कड़म'‍ लिखा नजर आता है। इसके बाद एक आवाज सुनने को मिलती है और ब्लैक स्क्रीन पर शब्द लिखे हुए आते हैं। हालांकि यह आवाज आमिर की नहीं है। 
 
वीडियो में लिखा है, 'हम सब इंसान हैं और गलतियां हमसे ही होती हैं। कभी बोल से... कभी हरकतों से... कभी अनजाने में। कभी गुस्से में तो कभी मजाक में। कभी नहीं बात करने से। अगर मैंने किसी भी तरह से कभी भी आपका दिल दुखाया हो, तो मन वचन, काया से क्षमा मांगता हूं। मिच्छामि दुक्कड़म्।'
 
आमिर खान के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि आमिर खान का अकाउंट शायद हैक हो गया है। 
 
बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' ऑस्कर अवॉर्ड विनर हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य अहम भूमिका में नजर आए। फिल्म को रिलीज के बाद भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 'लाल सिंह चड्ढा' पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और सैनिकों का अपमान करने का भी आरोप लगा।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख