dharma sangrah

अब सौरव गांगुली पर बायोपिक

Updated: सोमवार, 21 मई 2018 (11:52 IST)
इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक बनाने की होड़ है क्योंकि इस तरह की फिल्में पसंद भी की जा रही है। अब सौरव गांगुली पर फिल्म बनाने की कोशिश की जा रही है। 
 
हाल ही में सौरव गांगुली ने 'ए सेंचुरी इज़ नॉट इनफ' नामक किताब लिखी है जो काफी पसंद की गई। इसमें भारत के पूर्व कप्तान ने अपनी जिंदगी के अनुभव के आधार पर अपनी क्रिकेट यात्रा का वर्णन रोचक अंदाज में किया है। इसी किताब के आधार पर बॉलीवुड फिल्म निर्माता एकता कपूर फिल्म बनाना चाहती हैं। 
 
सौरव से बातचीत चल रही है, हालांकि अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। यह फिल्म बायोपिक होगी या डॉक्यूमेंट्री यह भी तय नहीं है। सौरव चाहते हैं कि बंगाल का कोई निर्देशक इसे निर्देशित करे जबकि एकता चाहती हैं कि निर्देशक मुंबई से हो। 
 
महेंद्र सिंह धोनी और अजहरुद्दीन पर बायोपिक बन चुकी है। जहां धोनी पर बनी फिल्म को सफलता मिली थी, वहीं अज़हर के जीवन पर बनी फिल्म असफल हुई थी। इसे एकता कपूर ने बनाया था और यह बेहद घटिया मूवी थी। सचिन के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री बनी थी। 
 
सौरव गांगुली ने स्वीकारा है कि एकता कपूर के बालाजी फिल्म्स से उनकी बात चल रही है, लेकिन फिलहाल कुछ भी तय नहीं है।

Show comments

Independence Day: इन देशभक्ति गीतों को सुनकर जाग उठेगा देशप्रेम का जज्बा, 'ऐ मेरे वतन के लोगों' से 'मेरे देश की धरती' तक

15 अगस्त पर देखने के लिए 8 बेहतरीन देशभक्ति फिल्में, Shershaah से लेकर Baby तक

Independence Day 2026: इन सेलेब्स ने बताया आजादी का असली मतलब, किसी के लिए भगत सिंह तो किसी की पसंद रानी लक्ष्मीबाई

Awarapan 2 Review: 19 साल बाद इमरान हाशमी बने शिवम पंडित, क्या ‘आवारापन’ का जादू लौट पाया?

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिव्यांगों पर विवादित टिप्पणी का केस हुआ रद्द

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख