dharma sangrah
✕

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने दिखाई ग्राउंड जीरो के पर्दे के पीछे की झलक, इमरान हाशमी और साईं तम्हणकर की तस्वीरें आईं सामने

Updated: शनिवार, 12 अप्रैल 2025 (14:57 IST)
इमरान हाशमी और साईं ताम्हणकर की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर बज लगातार बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक बिहाइंड द सीन्स पोस्ट शेयर किया है। 
 
तस्वीरों में फिल्म की टीम की मेहनत और जज़्बा साफ झलक रही है। इन तस्वीरों में सेट का माहौल, एक्टर्स की तैयारी और क्रू की एनर्जी सब कुछ नजर आ रही है। एक थ्रिलर फिल्म के तौर पर ग्राउंड ज़ीरो को लेकर फैन्स की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
 
इसके साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ग्राउंड जीरो के कलाकारों और क्रू के साथ पर्दे के पीछे की झलक। 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में। #NeverSceneBefore
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

फिल्म की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत वादियों में हुई है, जो इसकी दिलचस्प कहानी के कई अहम पलों के लिए एक दमदार बैकड्रॉप बनती है। तस्वीरों में इमरान हाशमी, साईं ताम्हणकर, फरहान अख्तर और डायरेक्टर तेजस प्रभा विजय देवस्कर को शूटिंग के दौरान कैंडिड मोमेंट्स में कैमरे में कैद किया गया है।
 
फैंस पहले ही टीज़र और ट्रेलर को लेकर जबरदस्त रिएक्शन दे चुके हैं, और अब ये बिहाइंड-द-सीन पोस्ट इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा रही है। कश्मीर की शानदार लोकेशंस और टीम की मेहनत देखकर साफ है कि ग्राउंड ज़ीरो एकदम देखने लायक फिल्म होने वाली है।
 
ग्राउंड ज़ीरो उस मिशन पर आधारित है जिसे 2015 में बीएसएफ के पिछले 50 सालों में 'बेस्ट मिशन' का खिताब मिला था। ये बहादुरी और देशभक्ति की अनसुनी कहानी अब आखिरकार वो पहचान पा रही है, जिसकी वो हक़दार थी।
 
ग्राउंड जीरो को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के डायरेक्टर हैं तेजस देवस्कर। इसे कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी. सिधवानी, अर्हन बगाटी, टैलिस्मन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय ने को-प्रोड्यूस किया है। 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख