dharma sangrah
✕

बढ़ गया इंतजार... 2.0 की रिलीज फिर टली

Updated: शनिवार, 27 जनवरी 2018 (15:29 IST)
बड़ी फिल्मों के साथ अक्सर ऐसा ही होता है। इन फिल्मों की रिलीज टलती रहती है। रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0' का इंतजार सिने प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन लगातार टलता जा रहा है। 
 
यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होना थी। 14 या 28 में से किसी एक तारीख पर निर्माता मुहर लगाने वाले थे, लेकिन अब सुनने में आया है कि फिल्म की रिलीज फिर टल गई है। 
 
सूत्रों का कहना है कि वीएफएक्स का काम अभी भी बाकी है और अप्रैल तक फिल्म का रिलीज होना अत्यंत मुश्किल है। संभव है कि यह फिल्म जून या जुलाई में प्रदर्शित हो। 
 
गौरतलब है कि 2.0 पहले दिवाली 2017 पर रिलीज होने वाली थी। फिर इसे बढ़ा कर 26 जनवरी 2018 पर रिलीज करने की घोषणा की गई। फिर रिलीज टली और अप्रैल में प्रदर्शित किए जाने की बात सामने आई। अब फिर रिलीज डेट आगे बढ़ गई। 
 
सूत्रों के अनुसार अब '2.0' के मेकर्स तभी रिलीज डेट की घोषणा करेंगे जब वे निश्चिंत हो जाएंगे कि वीएफएक्स का काम खत्म हो गया है क्योंकि बार-बार रिलीज आगे बढ़ाने से निर्माताओं की किरकिरी होने लगी है। 
 
2.0 के आगे बढ़ने से एक बार फिर अन्य फिल्म निर्माताओं में खलबली मच गई है। नए सिरे से प्लानिंग करना होगी। फिल्मों को आगे-पीछे करना होगा। जैसा कि हमने हाल ही में पद्मावत के दौरान देखा। 
 
शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म रोबोट का सीक्वल है। इसमें रजनीकांत, एमी जैक्सन और अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। फिल्म को हिंदी और तमिल में बनाया गया है जबकि तेलुगु में इसे डब कर रिलीज किया जाएगा। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख