dharma sangrah
✕

102 नॉट आउट बॉक्स ऑफिस पर हुई सफल

Updated: शनिवार, 19 मई 2018 (12:55 IST)
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर जैसे उम्रदराज अभिनेताओं की फिल्म '102 नॉट आउट' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। यह बात दर्शाती है कि यदि फिल्म के विषय के अनुसार निर्धारित बजट में फिल्म बनाई जाए तो सफलता पाई जा सकती है। 
 
इस फिल्म में न युवा हीरो है न युवा हीरोइन। आइटम सांग भी नहीं। बॉलीवुड फिल्मों के फॉर्मूलों से भी यह दूर है। बावजूद इसके यह सफल रही है। 
 
फिल्म ने पहले सप्ताह में 27.70 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में 14.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दो सप्ताह में यह फिल्म भारत से 41.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। विदेश से 17.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। 
 
फिल्म की कुल लागत 34 करोड़ रुपये है। इसमें से 28 करोड़ रुपये सैटेलाइट, डिजीटल और म्युजिक राइट्स के बदले मिल चुके हैं। फिल्म अब तक 17 करोड़ रुपये के लगभग मुनाफा कमा चुकी है और यह मुनाफा 20 करोड़ रुपये तक जा सकता है। 

Show comments

जब CJI ने राजपाल यादव से कहा- अच्छी फिल्म बनाइए, एक्टर ने वहीं बता दिया अगली फिल्म का नाम

Drishyam 3 Box Office: वीकडे में भी नहीं थमी रफ्तार, अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में सुनाई गुड न्यूज

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख