शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

सात भाषाएँ जानती हैं असिन

सात भाषाएँ जानती हैं असिन -
अभिनेत्री होने के साथ-साथ असिन को एक और बात विशेष बनाती है। वे सात भाषाएँ अच्छी तरह जानती हैं। तीन दक्षिण भारतीय भाषाओं के अलावा वे फ्रेंच, अँग्रेजी, हिंदी और संस्कृत अच्छी तरह समझ और बोल लेती हैं।

भाषाओं के प्रति असिन का लगाव स्कूली दिनों से है। वे सभी भाषाओं को दूसरे विद्यार्थियों के मुकाबले तेजी से सीख जाती थी। यही वजह है कि असिन अपनी सभी फिल्मों की डबिंग खुद करती हैं और उन्हें डबिंग आर्टिस्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

असिन को अँग्रेजी के ढेर सारे शब्द याद हैं। इसकी वजह है स्क्रैबल नामक इनडोर गेम, जिसकी असिन दीवानी हैं। जैसे ही असिन को समय मिलता है वे इस खेल को खेलने बैठ जाती हैं।