sundarkand

सनी देओल क्यों परेशान थे श्रीदेवी से, सनी का जवाब सुन रह जाएंगे दंग

Published: गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (11:10 IST)
सनी देओल (Sunny Deol) परदे पर भले ही एक गुस्सैल और आक्रामक इंसान की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुए हों, लेकिन असल जिंदगी में वे बेहद शांत और शर्मीले स्वभाव के हैं। सेट पर वे किसी से बात नहीं करते। अपने में ही खोए रहते हैं। पार्टियों में नहीं जाते। अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जाते। इंटरव्यू देना ज्यादा पसंद नहीं है। बेहद सभ्यता के साथ वे धीमी आवाज में बात करते हैं। 
 
सनी को मेनिपुलेशन, बेईमानी जैसी बातें पसंद नहीं हैं। कई फिल्म वे इसलिए छोड़ चुके हैं। लेकिन जब इस तरह के कलाकार के साथ वे काम करते हैं तो थोड़ा परेशान हो जाते हैं। 


 
एक इंटरव्यू में सनी से पूछा गया कि किस कलाकार ने उन्हें सबसे ज्यादा परेशान किया? पहले तो सनी जवाब देने से कतरात रहे। वे जवाब देने के लिए राजी नहीं हुए। जब लगातार दबाव बनाया गया तो सनी के मुंह से निकल गया- श्रीदेवी। यह उत्तर सुन सभी दंग रह गए कि आखिर श्रीदेवी (Sridevi) से सनी को क्या परेशानी थी? 
 
कारण पूछा गया तो सनी ने कहा कि श्रीदेवी उनको बहुत इंतजार कराती थी। सनी सेट पर तैयार होकर शॉट देने के लिए बैठे रहते थे और श्रीदेवी सेट पर आने में बहुत ज्यादा समय लगाती थीं। वे मेकअप ही करती रहती थीं। तैयार ही होती रहती थीं। इसलिए सनी ने श्रीदेवी का नाम लिया। 
 
सनी ने जब यह बात कही थी, तब श्रीदेवी दुनिया में मौजूद थीं। उन्होंने इस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी। सनी और श्रीदेवी निगाहें, चालबाज, राम अवतार, जोशीले जैसी फिल्म साथ में कर चुके हैं। 

Show comments

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान ने की सगाई, मंगेतर संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

'पागल कर देते हो तुमलोग', प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर करीना कपूर का मजेदार रिएक्शन

'गांधारी' में तापसी पन्नू का दिखेगा जबरदस्त एक्शन, शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा करने जा रहे बॉलीवुड डेब्यू, एकता कपूर की 'हीरो की हॉरॉरोइन' में आएंगे नजर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

दीपिका पादुकोण को नहीं मिला था 'स्पिरिट' का पूरा नरेशन, फिल्म छोड़ने की असली वजह पर बड़ा दावा!

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख