Hanuman Chalisa

'गो फर्स्ट' एयरलाइंस की हॉस्टेस से नाराज हुईं चित्रांगदा सिंह, बोलीं- इन्हें कुछ शिष्टाचार सिखाएं...

गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (10:57 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और प्रोजेक्ट की जानकारी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर करके एक एयरलाइंस में हुई असुविधा के लिए नाराजगी जाहीर की है।

 
चित्रांगदा सिंह ने गो फर्स्ट एयरलाइंस में हुई असुविधा के बाद एयरलाइंस को नसीहत दी है कि वह अपनी एयर हॉस्टेस को तमीज सिखाएं। चित्रांगदा सिंह ने एक वीडियो शेयर करके कहा कि गो एयर की एयर हॉस्टेस सबसे ज्यादा असभ्य हैं। गो एयर विमान के भीतर के वीडियो को चित्रांगदा ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। 
 
इस वीडियो में चित्रांगदा पहले अपना टिकट दिखाती हैं। फिर अपने फोन के कैमरे को एयर होस्टेस की तरफ करते हुए कहतीहैं, 'मुंबई से दिल्ली के लिए फ्लाइट 391 गोएयर में अब तक की सबसे खराब एयर होस्टेस है। सभी को कृपया कुछ शिष्टाचार सिखाएं। 
 
चित्रांगदा कहती हैं, मैंने कभी इतना अभिमानी रवैया नहीं देखा है! उन सभी से बेहद निराश हूं। इसने मुझे एयर इंडिया में मेरे सबसे बुरे अनुभवों की याद दिला दी। 
 
चित्रांगदा ने अपनी अगली स्टोरी में बताया कि ये घटना मेरे साथ नहीं बल्कि मेरे बगल में बैठे व्यक्ति के साथ हुई थी। वह व्यक्ति बीमार और एयर होस्टेस के साथ बेहद विनम्र व धैर्यवान था। लेकिन क्रू लोगों ने उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया।
 
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गो एयर को लेकर किसी सेलेब्रिटी ने शिकायत की है। इससे पहले आर्य बब्बर ने भी इसी तरह का अनुभव साझा किया था। आर्य बब्बर ने विमान के भीतर एक चुटकुला सुनाया था जोकि फ्लाइट के स्टाफ को पसंद नहीं आया, जिसकी वजह से पायलट ने आर्य बब्बर को बात करने के लिए बुलाया, जिसको लेकर वह काफी नाराज थे।
 

Show comments

'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के 15 साल: जानिए कैसे एक फिल्म बन गई लोगों के जीने का तरीका!

'हद्द में रहना सब के सब...' पैपराजी की अजीब डिमांड पर भड़कीं जरीन खान, जमकर लगाई क्लास

तलाक के 12 साल बाद फिर दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट, सात समंदर पार रचाएंगी 'व्हाइट वेडिंग'!

बर्मिंघम में क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाते दिखे कृति सेनन-कबीर बहिया, डेटिंग की खबरों ने फिर पकड़ा जोर

विपुल अमृतलाल शाह 'समुक' से रचने जा रहे हैं नया इतिहास, हॉलीवुड एक्सपर्ट एलेक गिलिस करेंगे एलियन क्रिएचर तैयार

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख