suvichar
✕

रेखा की जिंदगी में आए ये पुरुष: अमिताभ बच्चन से लेकर संजय दत्त तक

Updated: सोमवार, 9 अक्टूबर 2023 (19:00 IST)
रेखा एकदम सीधी होती है, लेकिन अभिनेत्री रेखा की निजी जिंदगी टेढ़ी-मेढ़ी रही। काफी उतार-चढ़ाव उन्होंने देखे। एक ज्योतिष ने तो भविष्यवाणी कर दी थी कि रेखा के ग्रहों का कुछ ऐसा मेल है कि उन्हें पति सुख कभी नहीं मिलेगा। रेखा की जिंदगी में कई पुरुष आएं, जिनके वे नजदीक रहीं। हालांकि रेखा ने ज्यादातर संबंधों को स्वीकारा नहीं, लेकिन पत्र-पत्रिकाओं के गॉसिप कॉलम में वे हमेशा सुर्खियां बटोरती रहीं। रेखा को शायद सच्चा प्यार नहीं मिला जिसकी उन्हें तलाश थी। जिसमें उन्हें 'सच्चे प्यार' की झलक दिखी तो वह शादीशुदा निकला। एक विवाह भी उन्होंने किया, लेकिन उसका अंत बड़ा ही त्रासदीपूर्ण रहा। इस वक्त रेखा बेहद अकेली हैं। बीते लम्हों को याद कर जीवन व्यतीत कर रही हैं। आइए चर्चा करते हैं उन पुरुषों की जिनके साथ रेखा का नाम जुड़ा। 
 
 
नवीन निश्चल
रेखा ने हिंदी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री 'सावन भादो' के शुरुआत की, जिसमें उनके हीरो नवीन निश्चल थे। नवीन निश्चल की तरफ रेखा आकर्षित हुईं, लेकिन नवीन को उनमें रूचि नहीं थी। उस समय रेखा अपने लुक पर ध्यान नहीं देती थी क्योंकि उन्हें फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं लगता था। बताया जाता है कि नवीन के प्रति रेखा की दीवानगी एक तरफा थी और फिल्म की शूटिंग खत्म होते-होते ये दीवानगी भी खत्म हो गई। 
 

विनोद मेहरा
विनोद मेहरा और रेखा के रोमांस के खूब चर्चे हुए। कहा जाता है कि रेखा और विनोद मेहरा ने गुपचुप शादी भी कर ली थी, हालांकि एक टीवी शो में रेखा ने इससे इंकार करते हुए विनोद को अपना 'अच्छा दोस्त' बताया था। रेखा और विनोद में अलगाव की वजह विनोद की मां को बताया जाता है। वे रेखा को पसंद नहीं करती थीं। 
 

किरण कुमार 
किरण कुमार के साथ रेखा का नाम कुछ समय के लिए जुड़ा। कहा जाता है कि विनोद मेहरा से संबंध टूटने के बाद रेखा बहुत निराश थी और किरण ने उन्हें ऐसे समय रोने के लिए कंधा दिया। 
 

संजय दत्त
संजय दत्त से नजदीकियों की चर्चा भी हुई और दोनों के शादी करने की खबरें भी आईं, लेकिन इन बातों में कोई दम नहीं था। 
 

अमिताभ बच्चन
रेखा जिस पुरुष की तलाश में थी वो उन्हें अमिताभ में मिला। अमिताभ से मिलने के बाद रेखा का कायापलट हो गया। लुक से लेकर तो रेखा की सोच तक में बदलाव आ गया। वे मैच्योर हो गईं और बातों की गंभीरता को समझने लगी। रेखा और अमिताभ ने कई फिल्मों में साथ काम किया और परदे पर उनकी केमिस्ट्री को देख उनके प्यार को महसूस किया जा सकता है। रेखा के दोस्त के बंगले पर अक्सर वे मुलाकात करते थे। बताते हैं कि रेखा से अमिताभ शादी करने के मूड में थे, लेकिन 'कुली' के सेट पर उनका एक्सीडेंट हो गया। जया बच्चन ने दिन-रात अपने पति की सेवा की। दुर्घटना के बाद ठीक होने को अमिताभ ने पुर्नजन्म माना और रेखा से दूरी बना ली। कहते हैं कि रेखा ने आज भी अपने मन में अमिताभ को बसाया हुआ है और वे आज भी उन्हें उसी तरह चाहती हैं जिस तरह वर्षों पहले चाहती थीं। 
 

मुकेश अग्रवाल
रेखा ने 1990 में नई दिल्ली के व्यवसायी मुकेश अग्रवाल से शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली। मुकेश नोट छोड़ गए कि उनकी आत्महत्या के पीछे किसी को भी जिम्मेदार नहीं माना जाए। इस घटना से रेखा हिल गईं और फिर उनका नाम किसी के साथ नहीं जुड़ा।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'स्टार ट्रेक' और 'एक्स-मेन' फेम दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख