गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. फोकस
  4. 30 Interesting Facts about Bollywood Actor Shakti Kapoor
Written By WD Entertainment Desk

क्या आप जानते हैं शक्ति कपूर का असली नाम? एक्टर के बारे में 30 रोचक जानकारियां

क्या आप जानते हैं शक्ति कपूर का असली नाम? एक्टर के बारे में 30 रोचक जानकारियां | 30 Interesting Facts about Bollywood Actor Shakti Kapoor
1
शक्ति कपूर का वास्तविक नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। उनका जन्म 3 सितंबर 1952 को हुआ। 
2
उन्हें अपना 'सुनील' नाम कमजोर लगा जिसे बदलकर उन्होंने शक्ति कर लिया। 
3
शक्ति कपूर ने दिल्ली युनिवर्सिटी के किरोड़ी मल कॉलेज से अध्ययन किया है। इसके अलावा एफटीआईआई से अभिनय की बारीकियां सीखीं। 
4
शक्ति कपूर का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता की कनॉट प्लेस पर टेलरिंग की दुकान थी। 
5
शक्ति कपूर एक बार अपने माता-पिता को अपनी फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' दिखाने ले गए। फिल्म में वे बलात्कार करते नजर आएं। यह देख उनकी मां भड़क गई और थिएटर छोड़ कर चली गई। पिता ने फटकार लगा दी कि सिर्फ लड़कियों को छेड़ने का काम करते हो। अच्छे रोल करो। हेमा मालिनी जैसी अभिनेत्री के साथ काम करो।

6
शक्ति स्पोर्ट्स कार के शौकीन थे और कार खर्च में खूब पैसा खर्च करते थे। जीतेन्द्र, जिनके साथ शक्ति ने कई फिल्में की हैं, ने शक्ति को सलाह दी कि वे पैसा बरबाद न करें। प्रॉपर्टी खरीदें तो भविष्य अच्छा साबित होगा। शक्ति ने सलाह मानी। उनके तीन मुंबई में और एक दिल्ली में भव्य बंगले हैं।  
7
मिथुन चक्रवर्ती की शक्ति कपूर बेहद इज्जत करते हैं। सभी महत्वपूर्ण सलाह वे मिथुन से ही लेते हैं। शक्ति का कहना है कि यदि मिथुन उन्हें तमाचा भी मार दें तो भी वे गुस्सा नहीं करेंगे। 
8
शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे रिश्ते में फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। शिवांगी 'किस्मत' फिल्म कर रही थी जिसमें शक्ति भी थे। शिवांगी को शक्ति दिल दे बैठे। अपनी स्पोर्ट्स कार में घूमा कर उन्होंने शिवांगी का दिल जीत लिया और बाद में शादी भी कर ली। 
9
सत्ते पे सत्ता के दौरान शक्ति को महसूस हुआ कि वे कॉमेडी भी कर सकते हैं। लिहाजा उन्होंने बाद में कई कॉमिक रोल निभाए। विलेन भी वे कॉमिक अंदाज में बने। 
10
शक्ति ने कई यादगार रोल निभाए। जैसे इंसाफ में इंस्पेक्टर भिंडे, अंदाज अपना अपना में क्राइम मास्टर गोगो, राजा बाबू का नंदू , तोहफा का किरदार आदि।  
 
 
 
 
 

11
तोहफा में बोला गया शक्ति का संवाद 'आऊ... ललिता' बहुत पसंद किया गया। उन्होंने यह लाइन कॉपी की थी। तोहफा तेलुगु फिल्म 'देवता' का रीमेक थी और उसमें मोहन बाबू इसी अंदाज में बोलते हैं। 
12
शक्ति कपूर आम आदमी के पसंद के कलाकार रहे हैं। उन्होंने उसी दर्शक वर्ग को ध्यान में रख कर फिल्में की हैं। शक्ति के अभिनय को ज्यादातर क्रिटिक्स ने पसंद नहीं किया। उनके अनुसार शक्ति लाउड और ओवर एक्टिंग करते हैं। 
13
शक्ति कपूर पर 100 से भी ज्यादा गाने फिल्माए गए हैं। चूंकि वे युवा हीरो जैसे लगते थे इसलिए संजय दत्त, मिथुन, गोविंदा के साथ उन पर कई गानों का फिल्मांकन हुआ। रॉकी में तो वे संजय दत्त के साथ डांस काम्पिटिशन में नजर आएं। 
14
शक्ति को इतना डांस करते देख अमजद खान ने उनका नाम डिस्को क्वीन रख दिया था। 
15
बात उस समय की है जब सलमान छोटे थे और शक्ति कपूर उनके घर जाते थे। सलीम खान के साथ पीने-पिलाने का दौर होता था। सुरूर में आने के बाद शक्ति तीनों खान ब्रदर्स (सलमान-अरबाज-सोहेल) से डांस कराते थे। सलमान इस बात को आज तक नहीं भूले हैं।  

16
कादर खान के साथ उनकी जोड़ी बहुत ही लोकप्रिय हुई। दोनों ने साथ में लगभग सौ फिल्में की। दर्शक दोनों को साथ देख कर ही खुश हो जाया करते थे। दोनों की लो‍कप्रियता का यह आलम था कि पोस्टर्स में हीरो-हीरोइन के साथ उन्हें भी स्थान दिया जाता था। कई फिल्मों में तो दोनों को हीरो-हीरोइन से ज्यादा पैसे मिले। 
17
शक्ति के अनुसार कादर खान उनके गुरु हैं और उन्होंने कादर से बहुत कुछ सीखा। 
18
शक्ति कपूर को डेविड धवन बेहद पसंद करते हैं। डेविड ने उन्हें अपनी 18 फिल्मों में लिया है। 
19
मिथुन, गोविंदा, जीतेन्द्र के साथ शक्ति ने सर्वाधिकई फिल्में की। 
20
इतनी सारी फिल्में और रोल निभाने के बावजूद उन्हें सिर्फ राजा बाबू के लिए ही फिल्मफेअर अवॉर्ड मिला। 

21
एक दौर ऐसा भी था जब शक्ति कपूर हर फिल्म में नजर आते थे। उन्हें आलू कहा जाने लगा जिसे जिस सब्जी (फिल्म) में डाल दो तो मजा बढ़ जाता है।
22
शक्ति कपूर को शराब की इतनी लत लग गई थी कि शूटिंग खत्म होने पर वे घर या होटल तक पहुंचने का भी इंतजार नहीं करते थे और कार में ही बोतल खोल कर बैठ जाते थे। 
23
शक्ति की इस आदत से बेटी श्रद्धा कपूर बेहद परेशान हो गई। श्रद्धा का मानना था कि उनके पिता परिवार के साथ समय व्यतीत करने के बजाय शराब पीना पसंद करते हैं। शक्ति ने इसीलिए रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लिया ताकि ये बता सकें कि वे बिना शराब के रह सकते हैं। लगभग चार सप्ताह तक वे इस शो का हिस्सा रहें और शराब को हाथ तक नहीं लगाया। 
24
बिग बॉस शो में जब वे शामिल हुए तो 13 प्रतियोगियों के बीच वे एकमात्र पुरुष थे। इसको लेकर लोगों ने खूब मजाक बनाया। 
अपनी इमेज के विपरीत शक्ति कपूर एक फैमिली मैन के रूप में शो में नजर आए और इससे उनकी छवि बेहतर हुई।
25
कई फिल्मों में उन्होंने हीरोइन के साथ रोमांस भी किया। 

26
2005 में शक्ति कपूर एक स्टिंग ऑपरेशन में फंसे थे। एक पत्रकार उनसे उभरती एक्ट्रेस बन कर मिलती है और शक्ति उससे बेहूदी बात करते हैं। शक्ति के अनुसार यह चैनल की टीआरपी बढ़ाने के लिए की गई साजिश थी। 
27
स्टिंग ऑपरेशन के तहत शक्ति पर फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया ने बैन लगाया था। यह बैन सिर्फ एक हफ्ते तक ही बना रहा। 
28
एसोशियन ऑफ इंडियन मोशन पिक्चर्स एंड टीवी प्रोग्राम प्रोड्यूसर्स ने शक्ति कपूर पर किसी तरह ना बैन न लगाने की घोषणा की क्योंकि उनके खिलाफ कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ था।
 
29
शक्ति कपूर के दो बच्चे हैं। बॉलीवुड में धूम मचा रही श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धार्थ कपूर के पिता शक्ति कपूर हैं। 
30
शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत की अभिनय में रूचि देख उन्होंने उसे न्यूयॉर्क में एक्टिंग सीखने भेजा। लंदन में डायरेक्शन सिखाया। इसके बाद शक्ति कपूर ने सिद्धांत को निर्देशक प्रियदर्शन के पास उनका असिस्टेंट बनकर ट्रेंड करवाया।  
ये भी पढ़ें
G20 Summit से पहले दिल्ली पुलिस की फुल ड्रेस रिहर्सल, इन रास्तों पर जाने से बचें