Hanuman Chalisa
✕

फिल्म 'शेरनी' में अपने किरदार में ढलने के लिए विद्या बालन ने ऐसे की तैयारी

Updated: सोमवार, 2 अगस्त 2021 (21:32 IST)
विद्या बालन अभिनीत अमेजन प्राइम वीडियो की आगामी फिल्म 'शेरनी' एक पथप्रदर्शक कहानी है, जो एक महिला वन अधिकारी की असामान्य नौकरी और उनकी शादी के माध्यम से नेविगेट करते हुए उनके सफ़र को दर्शाती है। 

 
विद्या बालन ने इस फिल्म की तैयारी के बारे में बात करते हुए कहा, मैं वास्तव में कुछ वन अधिकारियों से यह समझने के लिए मिली थी कि उनकी नौकरी में क्या शामिल है। जिसमें एक वन अधिकारी बनने के लिए ट्रेनिंग, विभिन्न पोस्टिंग और उनके सामने आने वाली चुनौतियों से जुड़ी स्टडी आती है। 
 
उन्होंने कहा, काम की प्रकृति ऐसी है कि यह कई बार शारीरिक रूप से कठिन और खतरनाक भी हो सकता है, इसलिए पारंपरिक रूप से पुरुष प्रधान था, लेकिन इन महिला अधिकारियों ने साझा किया कि कैसे वे पितृसत्तात्मक मानसिकता के आसपास अपना रास्ता तय करती हैं, यह सब बहुत मददगार था।
 
अपने करैक्टर के बारे में विद्या ने कहा, विद्या विन्सेंट के बारे में मुझे जो पसंद है वह यह है कि वह कुछ शब्दों की महिला है और फिर भी वह जिस चीज में विश्वास करती है उसके लिए खड़े होने का साहस रखती है। इसलिए आपको आक्रामक होने या पुरुषों की दुनिया में पुरुष होने की ज़रूरत नहीं है, आप एक महिला की तरह रह सकती हैं और फिर भी अपना रास्ता खोज सकती हैं।
 
विद्या बालन के साथ-साथ शरत सक्सेना, मुकुल चड्ढा, विजय राज, इला अरुण, बृजेंद्र कला और नीरज काबी जैसे नाम आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। 
 
टी-सीरीज़ और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, यह मस्ट-वॉच ड्रामा न्यूटन-फेम निर्देशक अमित मसुरकर द्वारा निर्देशित है। प्राइम मेंबर्स 'शेरनी' को 18 जून से एक्सक्लूसिव तौर पर ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
 

Show comments

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख