dharma sangrah
✕

शूटिंग करते-करते सीखा पोल डांस : मंदाना करीमी

Updated: रविवार, 14 जून 2020 (19:40 IST)
वेब सीरीज 'द कसीनो' रिलीज हो चुकी हैं। शो में मुख्य किरदार निभाने वाली मंदाना करीमी ने हाल ही में वेबदुनिया के इंस्टा लाइव के दौरान सीरीज से जुड़ी कई बातें बताईं। पेश हैं कुछ अंश...

मंदाना आप ईरान से ताल्लुक रखती हैं। आशा है आपके घरवाले सब ठीक हैं।
ईरान में सिर्फ मेरी मां रहती हैं और वो ठीक हैं। लेकिन हाल ही में हमने हमारे कई जानने पहचानने वाले लोगों को खोया है। हम सभी को इस बात से बहुत दुख पहुंचा है।

आशा करते हैं कि आप इस सदमें से जल्द बाहर निकल पाएं।
जी।
द कसीनो इसमें आपके रोल के बारे में बताइए।
ये पावर का खेल है। मैं नेपाल के एक कसीनो में काम करने वाली पोल डांसर हूं। जो उस कसीनो की जान है। कसीनो में काम करते-करते मैं कैसे मालिक से वो कसीनो लेती हूं और खुद मालिकान बन जाती हूं ये कहानी है।

पोल डांस बहुत मुश्किल डांस है क्या आपने सीखा है?
नहीं मैं डांस बिल्कुल नहीं जानती थी। मैं इतनी डरी हुई थी कि मैंने निर्देशक से कहा भी कि मुझे कम से कम चार दिन की छुट्टी दो ताकि मैं ये डांस फॉर्म सीख सकूं। लेकिन मुझे कहा गया कि इस सीरीज में तुम मुख्य भूमिका में हो तुम्हें छुट्टी नहीं दे सकते हैं।

ALSO READ: सुशांत सिंह के हेलीकॉप्टर शॉट के धोनी भी हो गए थे मुरीद, कहा था- कई बार तो मुझसे भी अच्छा खेलते हैं
 
तो फिर शूट करते समय दिक्कत नहीं हुई?
हम जब मुंबई में शूट कर रहे थे तो उस समय मेरे निर्देशक ने बताया कि तुम्हें जल्दी छुट्टी दे रहे हैं और सेट के दूसरी तरफ एक पोल लगाया है। एक इंस्ट्रक्टर आएगा वो तुम्हें सिखा देगी डांस। मैं पूरा दिन शूट करके जब शाम को फ्री हुई तो देखा कि बाकियों का शूट चल रहा है और मैं रात के 10.30 बजे डांस सीखने आई हूं। फिर भी मैंने इंस्ट्रक्टर को कहा इतने कम समय में कैसे करूंगी तब वो बोली दुबली पतली हो कर लोगी। फिर उसने कुछ स्टेप दिखाए। मैं जाने कितनी बार गिरी हूं कि मुझे डर लगने लगा कि कहीं अपनी हड्डी ना तुड़वा लूं।
 
फिर क्या किया?
फिर मैं गिरती रही और बोली अब नहीं कर पाऊंगी। जाते-जाते इंस्ट्रक्टर बोली कि अब और कोई काम मत करना। अगले दिन जब मैं सो कर उठी तब मैं उठ भी नहीं पा रही थी। मेरे हाथ पांव में नील पड़ गए थे। मैं इतनी बार गिरी हूं फिर मुझे याद आई कि शायद इसीलिए मेरी इंस्ट्रक्टर ने काम ना करने की सलाह दी थी। फिर उस दिन मुझे शूट से छुट्टी लेनी पड़ी और सीधे रात को मैं डांस प्रैक्टिस पर गई। लेकिन उस दिन के प्रैक्टिस के बाद जितना डांस आया वो मेरे रोल में काफी मददगार साबित हुआ।

Show comments

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख