Hanuman Chalisa
✕

सनी देओल ने खोले बेटे करण के राज

Updated: मंगलवार, 14 नवंबर 2017 (11:10 IST)
सनी देओल के बेटे करण देओल जल्दी ही पर्दे पर दिखने वाले हैं। जाहिर है एक पापा की तरह से सनी की भी कुछ अपनी इच्छा होंगी। पैरेंटहुड पर उनसे बात कर रही हैं वेबदुनिया संवाददाता रूना आशीष। 
 
करण को किस तरह का बच्चा कहा जाए, शर्मीला या बिंदास? 
देखिए, देओल परिवार का बच्चा है तो मेरे और बॉबी की तरह ही होगा। शर्मीला है वह जरा, लेकिन मुझे मालूम है कि वह  इंडस्ट्री में फिट हो जाएगा। उसे भी अपने कंधों पर जिम्मेदारियां लेनी होंगी,  जैसे, कि मैंने ली थीं,  जब मैं फिल्मों में कदम रख रहा था या जब बॉबी ने फिल्में करना शुरू की थीं। 
 
सुनने में आया था कि करण की लांचिंग की यश राज फिल्म्स से बात हो रही थी। 
हां, बातें तो बहुत होती रहती है, लेकिन यश राज से मेरे बेटे को लांच करने की कोई बात नहीं हुई। ऐसा नहीं है कि मैं अपने बेटे को सिर्फ अपने बैनर विजेता फिल्म्स से ही लांच करना चाहता हूं, बल्कि किसी और के पास भी अच्छी स्क्रिप्ट होगी तो मैं अपने बेटे को उनकी फिल्म में काम करने दूंगा। मुझे अपने बैनर पर ज्यादा यकीन है। मैंने बेताब, बॉबी ने बरसात और अभय ने सोचा ना था  के जरिये शुरुआत अपने ही बैनर से की थी। हम सभी की लांचिंग अच्छी ही थी। 
 
करण की फिल्म कैसी होगी? 
आप जिस तरह की फिल्म में उसे देखना चाहते हैं वैसी ही होगी। एक उम्र में खास तरीके के रोल में बच्चे अच्छे लगते हैं तो वैसी फिल्म उस उम्र में कर लेनी चाहिए। सुंदर-सा भोला- भाला चेहरा अच्छा लगता है। 
 
करण को आपकी कौन-सी फिल्म पसंद है?  
पता नहीं। मैंने कभी पूछा ही नहीं। हमसे भी पापा ने कभी कुछ नहीं पूछा था कि बेटा मेरी कौन-सी फिल्म पसंद है। 
 
आप करण के दोस्त हैं या पापा?
मुझे इस बात पर कभी यकीन नहीं रहा कि पिता और बेटा कभी भी दोस्त बन सकते हैं। पापा अगर दोस्त हैं तो फिर दोस्तों का क्या करोगे? हर रिश्ते का अपना एक नाम होता है और उसे निभाना चाहिए। 
 
आपका रिश्ता करण से कैसा है? 
बिल्कुल वैसा,  जैसा मेरा मेरे पापा से है। पापा कभी कड़क मिजाज नहीं रहे, लेकिन उनकी इमेज वैसी बन गई। मुझसे आज भी कोई गलती हो जाती है तो डर लगता है कि पापा को पता चला तो क्या होगा? क्या मैं उनके सामने जा पाऊंगा? करण के साथ भी वैसा ही है। करण से कोई कहता है कि पापा ने कहा है तो वो काम फिर करण कर देता है। 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख