dharma sangrah
✕

सलीम बन कर सपना पूरा हो गया : शहीर शेख

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (16:52 IST)
'आपके सामने बतौर एक्टर कई रोल आते हैं। कई बार तो आपके बहुत करीबी दोस्त आपको रोल ऑफर करते हैं। मुझे अगर रोल बहुत रोचक लगा या मुझे कंविन्सिंग लगा तो मैं रोल के लिए हामी भरता हूं वर्ना मैं रोल के लिए मना कर देता हूं। मैं ऐसा कई बार कर चुका हूं। ऐसे में कई बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस को भी मैं मना भी कर चुका हूं, क्योंकि वो रोल मुझे कुछ ठीक नहीं लगा। वैसे बहुत मुश्किल है किसी को भी मना करना खासकर दोस्तों को, क्योंकि वो नहीं समझ पाते कि काम और दोस्ती अलग जगह रखते हैं।'
 
'दास्तान-ए-इश्क सलीम-अनारकली' में सलीम की भूमिका निभाने वाले शहीर शेख अपनी इस नई भूमिका से बहुत खुश हैं और 'वेबदुनिया' संवाददाता रूना आशीष को बता रहे हैं कि जब कोई रोल पसंद करते है तो वे किन-किन बातों का खयाल रखते हैं। शहीर बातों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बोले कि मैंने बहुत पहले कहीं मीडिया में कहा था कि मुझे एक बार सलीम जैसा कोई रोल मिले, जो बहुत बहादुरी और मुहब्बत से भरा हो तो मुझे मजा आएगा। और देखिए वो हो गया। ये ड्रीम रोल है मेरे लिए। इस रोल के लिए मैंने ऑडिशन दिया था, क्योंकि वो तो प्रोसेस होती है। हालांकि निर्माताओं ने पहले से ही मुझे चुनने का मन बना लिया था लेकिन अनारकली के लिए 5-6 लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट लिया और फिर अनारकली को चुना गया।
 
इसमें आपकी उर्दू सुनने को मिलेगी?
मैंने तो इंडोनेशिया में काम किया है, तो इंडोनेशियन भाषा भी बोली और समझी है। 'महाभारत' में संस्कृत वाले शब्द और क्लिष्ट हिन्दी बोली है। मुझे तो उर्दू लिखना भी आती है। मैं जम्मू से हूं तो वहां तो हमें उर्दू भाषा पढ़ाई जाती है। मुझे पता नहीं क्यों भाषा सीखने का बहुत मन करता है। मुझे अच्छा लगता है, जब मैं नई कोई भाषा सीखता हू्ं।
 
आपकी प्यार की क्या परिभाषा है?
मेरे लिहाज से प्यार सबसे खूबसूरत अहसास है। इससे बड़ी कोई भावना नहीं हो सकती। लेकिन मेरी मां का कहना है कि मैं बहुत ठंडा प्रेमी हूं। मैं किसी से कुछ पूछता ही नहीं। पहले मेरी गर्लफ्रैंड हुआ करती थी लेकिन अभी कोई नहीं है।
 
आपको लगता है कि मुगल के जमाने की कहानी आज की पीढ़ी को लुभाएगी?
बिलकुल, इसमें नई पीढ़ी को प्यार की सच्चाई दिखाई देगी और जब पवित्रता से कोई कहानी दिखाए तो पसंद आने ही वाली है। मेरे हिसाब से तो आज भी प्यार करने वालों की कमी नहीं है। सलीम इस देश का होने वाला सुल्तान था, जो प्यार के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार था और अनारकली भी उसके साथ उतनी हिम्मत के साथ खड़ी थी।
 
आपके अफेयर को लेकर कई बातें होती हैं, क्या सोच रखते हैं?
पहले थोड़ा बुरा लगता था लेकिन अब तो मुझे कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। एक बार तो 'महाभारत' के सेट पर द्रौपदी का रोल करने वाली पूजा ने मुझसे कहा कि कम से कम अपना मोबाइल नंबर तो दे दो। इन दिनों मेरे और तुम्हारे अफेयर की खबरें छप रही हैं।
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख