ramcharitmanas
✕

मैं सरकार से नाराज हूं : रिचा चड्ढा

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (12:40 IST)
अपने उसूलों और आदर्शों के साथ फिल्म इंडस्टट्री में चल पाना मुश्किल है। ये वो इंडस्ट्री है जहां हर कोई अपने बेटे या बेटी के लिए करियर बनाना चाहता है। यह ठीक भी है। कल अगर मेरा बेटा मुझे करता है कि उसे फिल्मों में काम करना है तो मैं मना थोड़ी करूंगी। मैं भी मदद ही करूंगी। 
 
कई बार आपने लोगों को देखा होगा कि अवॉर्ड देते समय वे बहुत गुणगान करते हैं, लेकिन पीठ पीछे कहते हैं कि इसका कैरेक्टर ठीक नहीं है। ऐसे लोगों की बीच सर्वाइव करना बहुत मुश्किल होता है। मेरा तो ये मानना है कि बॉलीवुड को अब काम पर ध्यान देना होगा, वरना बहुत जल्द हम हमारी पहचान खो देंगे। एक से बढ़ कर एक हॉलीवुड फिल्में देश में आएंगी और हमें वाइपआउट कर देंगी। 
 
ये कहना है रिचा चड्ढा का जो इन दिनों अपनी फिल्म फुकरे रिटर्न्स के प्रमोशन में बिजी हैं। उनसे बात कर रही हैं वेबदुनिया संवाददाता रूना आशीष। रिचा की फिल्म फुकरे रिटर्न्स में उनके साथ वरुण, मनजोत सिंह, पुलकित सम्राट और प्रिया आनंद भी दिखाई देने वाले हैं।  
 
आपके हॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में बताइए। 
उसका नाम है लव सोनिये। इसमें काम करने में बहुत मजा आया। फिल्में बनाने का उन लोगों का तरीका बहुत अच्छा लगा।  सब कुछ साफ सुथरा था। सलीके से काम होता था। अगर उन्हें मालूम पड़ा कि आराम नहीं हुआ है तो फिर वो लोग आपको आराम करने का भी समय देते हैं। हमारे यहां तो काम करते रहो। पूरी दुनिया में दो लोग ही 12 घंटे काम करते हैं,  चायनीज और इंडियन। वैसे शायद हम लोगों की सफलता का कारण भी ये है। 
 
आपके करियर की शुरुआती फिल्म हो या अभी की, सबमें आपका कैरेक्टर निखर कर आता है, तो कोई बात जो आपको आगे बढ़ाती हो? 
ओए लकी के समय तो ऐसा हुआ कि मेरा फिल्म करने का मन ही नहीं रहा। मुझे लगता था कि क्या है ये? तीन महीने तकफिल्म करो, फिर छ: महीने इंतजार करो। फिर फिल्म रिलीज होगी तो वो भी ती-चार हफ्ते के लिए सिनेमा हॉल में चल जाए तो बड़ी बात है। मैं थिएटर बैकग्राउंड से हूं तो मुझे आदत है एक-एक शो कम से कम तीन चार महीने तक करते रहने की। वो तो 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' करने के बाद समझ में आया और लगा कि ये मीडियम ही ऐसा है। और वो क्या चीज है जो मुझे आगे बढ़ाती है तो वो है मुझे किरदारों को जीने की इच्छा होती है। जब मैंने मसान जैसी फिल्में भी की जिनमें मुझे कम पैसे मिले, लेकिन मेरी इच्छा थी कि मैं ऐसी लड़की का किरदार करूं जो छोटे शहर की है। जितने भी लोग देखें वो समझ सकें मेरे काम को। 
 
आपने मुंबई में घर ले लिया?
नहीं। मैं अभी भी किराए के घर में ही रहती हूं। हां, किराया बहुत भारी चुकाती हूं। पहले रोड बनवाओ, हवा साफ करो, ट्रैफिक की समस्या सुलझाओ, तब जा कर मैं मुंबई को प्रॉपर्टी टैक्स भरूंगी। वैसे मैं इतनी ओवरक्राउडेड सिटी में नहीं रहना चाहती हूं।  मैं एक सूफी इंसान हूं। कहीं भी जमीन ले कर घर बनाऊंगी। अपने साथ कुछ जानवर रख लूंगी। 
 
किस तरह के जानवर? 
सभी तरह के गधा, घोड़ा, कुत्ता, बिल्ली, हाथी, ऊंट। मैं एक संस्था रेसक्यू के लोगों के साथ साथ काम करती हूं। वे भी जानवरों के लिए काम करते हैं। मैं शहरों में रह सकती हूं, लेकिन मेरा मन अभी भी ऐसी ही जगहों पर रमता है। 
 
मुंबई के ट्रैफिक से कैसे दो-चार होती हैं आप? 
मेरा कई बार शूट मुंबई स्थित कोलाबा में होता है। मेरे घर से वहां पहुंचने में कम से कम ढाई घंटे लग जाते हैं। मैं तो ड्रायवर को भेज देती हूं। फिर मैं सो जाती हूं या उतने समय में वर्क आउट कर लेती हूं। जैसे ही समय करीब आने लगता है मैं अपने चेहरे को ढंक कर लोकल से कोलाबा की तरफ निकल जाती हूं। लोकल में लोग ना पहचाने इसके लिए स्कार्फ या स्टोल के अलावा आंखों को बड़े से गॉगल्स से ढंक लेती हूं। सिर्फ 40-50 मिनिट में कोलाबा पहुंच जाती हूं। 
 
अगर किसी ने पहचान लिया तो? 
तो क्या हुआ? वे लोग या लेडीज कंपार्टमेंट में बैठीं महिलाएं कहेंगी कि फोटो या सेल्फी लेनी है। मैं कहूंगी ले लो। इसके बदले में मुझे सोने या खाने का समय मिल जाता है तो क्या बुरा है। 
 
लगता है बहुत नाराज हैं आप सरकार से, कभी ट्रैफिक तो कभी कोई और बात को लेकर। 
हां, मैं इतना टैक्स भरती हूं, लेकिन कोई सहूलियत नहीं मिलती।  ना मेरे लिए दवाइयां फ्री है, ना पढ़ाई। मेरी कमाई का 33 प्रतिशत सरकार के पास जा रहा है, लेकिन मुझे कुछ नहीं मिलता है। मैं हाल ही में स्वीडन में थी। वहां 50 से 55 प्रतिशत टैक्स है, लेकिन बदले में आपको हेल्थ चेकअप फ्री मिलता है। कितने भी साल पढ़िए, 25 साल या 30 साल, आपकी पढाई फ्री.। बच्चों के दांतों में रूट कनाल हो या और कोई समस्या, सरकार खर्च उठाएगी। आप बूढ़े हो गए हैं तो आपका खर्च सरकार उठाएगी, यानी आपके लिए सरकार हर काम करेगी। 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख