Daily Horoscope
✕

देशभक्ति का जज्बा अब युवाओं में पनपने लगा है : परिणीति चोपड़ा

Updated: रविवार, 24 मार्च 2019 (19:40 IST)
'हमारी फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर बनाई हुई फिल्म है। मैं जानती हूं कि फिल्म ऐसे समय में आई है, जब देश ने हाल ही में बहुत कुछ देखा और झेला है। ये बहुत विकट समय रहा है। लेकिन अगर इस समय की सीख को देखें तो जानेंगे कि इस समय ने ही युवा पीढ़ी को जगाने का काम कर दिया है।
 
आज का युवा देश के बारे में जागरूक हो रहा है और अपनी जड़ों को पहचान रहा है। वर्ना कई बार लगता था कि देश के बारे में वो ही लोग जज्बाती रह गए हैं जिसका कोई इतिहास रहा है, जैसे मेरे पिता आर्मी में रहे हैं या मेरे दादा-दादी या नाना-नानी, जो पाकिस्तान से यहां आए थे। ये बहुत अच्छी बात है कि देशभक्ति का जज्बा अब युवाओं में पनपने लगा है। लेकिन दुखद बात भी है वो ये कि इसकी कीमत भी हमें अपने लोगों की जान गंवाकर चुकाना पड़ी है।
 
'वेबदुनिया' से बात करते हुए परिणीति ने आगे बताया कि पानीपत की लड़ाई हो या सारागढ़ी की या कुरुक्षेत्र की बात ही क्यों न हो, मैं अंबाला की लड़की हूं और ये सब अंबाला के आसपास की कहानियां हैं, तो मैं इनके बारे में जानती थी। लेकिन जब आप ऐसी फिल्में करते हों तो आप थोड़ा और भी जानना चाहते हैं और फिर पढ़ लेते हैं इस बारे में।
 
कितना समय लगा स्क्रिप्ट को हां बोलने में?
जब ये फिल्म मेरे पास आई तो मैंने महज 3 मिनट में हां कह दिया। मुझे पहले से ही करण ने बता दिया था कि ये लड़कों की कहानी है जिसका मैं बहुत छोटा सा हिस्सा हूं। लेकिन मेरे लिए 'केसरी' से जुड़ना ज्यादा जरूरी था बजाय इसके कि मैं इसमें अपने रोल की लंबाई नापूं। करण के ऑफिस में मैं आई। उसने मुझे मेरा रोल समझाया, मुझे पर फिल्माया जाने वाला गाना सुनाया। मैंने भी झट से बोल दिया कि शूट पर कब पहुंचना है?
 
आप सैनिक परिवार से हैं और फिल्म भी देशभक्ति की बात करती है। आपको आपके जीवन में कब लगा कि मुझ में ये जो जज्बा है और इसे ही देशभक्ति कहते हैं?
मेरे लिए देशभक्ति से ज्यादा वो है, जो मैंने जिया है। बचपन में और बचपन से। हमारा घर अंबाला कैंट में था, जहां मेरे मम्मी-पापा अभी भी रहते हैं। मैंने हाल ही में ये वाकया अक्षय को भी बताया था कि जब कारगिल की लड़ाई हुई थी तो मैं कुछ 11 साल की थी और स्कूल से लौटते वक्त हर दूसरे दिन अपने घर से वो ट्रक देखती थी जिसमें पेटियों में बंद डेड बॉडी आया करती थी। जैसे कोई सामान डिलीवर होता है, वैसे ही ये पेटियां घर-घर में डिलीवर होती थीं।
 
मैं सोचती थी कि अंबाला से थोड़ी दूरी पर ये आलम है कि हर दूसरे दिन ये ट्रक आते हैं और वहीं हम और हमसे थोड़ी और दूरी पर बसे लोगों के घर आराम से चल रहे हैं। ये तो मैं हूं, जो ये मंजर देखकर समझ सकती थी। लेकिन कई लोग हैं जिन्हें इस बारे में पता ही नहीं है तो वो जब कभी कोई युद्ध की बात करता है तो मुझे बहुत बुरा लगता है कि कुछ लोग आसानी से कह देते हैं कि अब आरपार की लड़ाई हो जाए। लेकिन आपकी इस बात की वजह से शायद मेरे पापा या बेटे या पति या भाई को युद्ध करने जाना पड़ेगा तो ऐसा न हो!
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख