Hanuman Chalisa
✕

नई वेब सीरीज़ 'ओनली फॉर सिंगल्स' के बारे में गुलशन नैन

Updated: बुधवार, 26 जून 2019 (17:15 IST)
अभिनेता गुलशन नैन वेब सीरीज ओनली फॉर सिंगल में नजर आएंगे और इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसमें अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, वह कहते हैं, “यह वेबसीरिज 6 सिंगल लोगों के जीवन के बारे में है, जो मुंबई जैसे शहर में संघर्ष करते हैं। मेरी भूमिका एक संघर्षरत अभिनेता की है, जो बहुत ही मासूम है। वह अपने दोस्तों के लिए कुछ भी कर सकता है। यह एक बहुत प्यारा चरित्र है। ”
 
और सिंगल होने के बारे में उनका क्या कहना है? “यह व्यक्ति पर निर्भर करता है। मैं एक परिवार पसंद करने वाला व्यक्ति हूं। इसलिए मुझे कमिटमेंट पसंद है, मुझे रिलेशन में रहना पसंद है, इसलिए सिंगल होना मुझे शोभा नहीं देता।"
 
उनकी पिछली वेब सीरीज़, ऑल अबाउट सेक्शन 377 एक हिट थी और अभिनेता को इसके लिए कुछ बेहतरीन तारीफ भी मिली। “हां, मैं भाग्यशाली हूं कि इसके दूसरे सीजन का भी हिस्सा हूं। यह एक हिट सीरीज़ रही है और मुझे अभी भी देश और विदेश से हर दिन प्यारे और  भावनात्मक संदेश मिलते हैं। अच्छा लगता है कि इसने इतने दिलों को छुआ हो।
 
टीवी और वेबसीरिज में वह किस माध्यम को पसंद करते हैं तो वह बताते हैं, “टीवी आपको तुरंत प्रसिद्धि और नियमित पैसा देता है, लेकिन कोई संतुष्टि नहीं है, जबकि एक वेब सीरिज कुछ हद तक एक फिल्म की तरह बनाई जाती है। वेब सीरिज की सामग्री, गुणवत्ता और मानक बहुत अधिक है, यहां आप वो भी कर सकते हैं जो आप टीवी पर नहीं कर सकते। मेरे लिए, काम की संतुष्टि अधिक महत्वपूर्ण है, इसलिए मैं टीवी की बजाय वेब सीरिज पसंद करता हूं।”
 
अपने करियर के लक्ष्यों के बारे में बात करते हुए, वे कहते हैं, “अभिनय एक कभी खत्म नहीं होने वाली प्रक्रिया है और मुझे लगता है कि मैं उस काम के साथ सही दिशा में जा रहा हूं जो मैं कर रहा हूं। मैं सिर्फ एक अभिनेता के रूप में आगे बढ़ना चाहता हूं और गुणवत्तापूर्ण काम करता रहूंगा।”

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख