sundarkand
✕

सोनू निगम या उदित नारायण की मार्केट में डिमांड ही नहीं है तो मैं क्या करूं : भूषण कुमार

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (14:56 IST)
'आजकल गानों का रीमिक्स नहीं होता है और आजकल गानों को रीक्रिएट किया जाता है। दोनों में बहुत अंतर है। रीमिक्स में आप पुराने गाने को लेकर नई बीट्स डालते हैं। ये कुछ सालों पहले बहुत प्रचलन में था लेकिन अब रीक्रिएशन का जमाना है। इसमें हम पुराने प्रचलित से हिट गाने को लेते हैं और उसमें कुछ नयापन डाल देते हैं।'
 
टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'फन्ने खान' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। उन्होंने 'वेबदुनिया' संवाददाता रूना आशीष को बताया कि रीक्रिएट करना नया गाना बनाने से भी ज्यादा टेढ़ी खीर है। नया गाना बनाने में हमें 5 से 7 दिन लग जाते हैं, वहीं रीक्रिएट करने में कभी-कभी 1-1 महीना भी लगा है ताकि नया गाना, पुराने गाने के समान ही मेल खाता हो और सही मिश्रण बने।
 
भूषण बताते हैं कि 'सत्यमेव जयते' फिल्म के 'दिलबर...' गाने को ही ले लीजिए। चार्ट पर इतना ऊपर चल रहा है कि हम तो देखते ही रह गए। यू ट्यूब पर देखिए, पहले 50, फिर 100, फिर 150 मिलियन दर्शक हो गए हैं। कई लोग हैं जिन्हें इस तरह का गाना सुनना पसंद है। हमारी फिल्म थी 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जिसमें हमने एक पुराने गाने 'दिल चोरी साडा हो गया...' को रीक्रिएट किया था। ये काम हनी सिंह से करवाया। यकीन मानिए कि उत्तर भारत को छोड़ दें तो ये गाना किसी ने सुना ही नहीं था। इस गाने की वजह से नए श्रोता जुड़ गए।
 
आजकल सोनू निगम या उदित से गाने न गवाने का कोई खास कारण?
मैं अपने लिए गाने नहीं बनवा रहा हूं, अगर मार्केट में इनकी डिमांड ही नहीं है तो मैं क्या करूं? आज के समय में लोग 5 साल पुराने गायक-गायिका जैसे सोनू, उदित और अलका याग्निक के गाने पसंद तो करते हैं लेकिन वे हिट नहीं होते हैं। अब 'दिलबर...' में हम अलकाजी की आवाज को भी इस्तेमाल कर सकते थे लेकिन जो रिस्पॉन्स हमें नेहा कक्कड़ या हमारी नई सिंगर ध्वनि भानुशाली की आवाज में मिला, वो शायद अलकाजी की आवाज में नहीं मिलता। आज की पीढ़ी को नई आवाज चाहिए, जो हमें देनी होगी।
 
तो कोई एलबम लाने की तैयारी?
आजकल एलबम नहीं, सिंगल्स का जमाना है। लोग एक गाना सुनते हैं और वही पसंदीदा बन जाता है।
 
कई पुराने सिंगर्स नाराज हैं आपसे?
अब कई बार हम पुराने गाने लेकर नए गाने को रीक्रिएट भी करते हैं लेकिन फिर गाने में वो मजा और लोगों का प्यार नहीं मिल पाया, तो फिर नए कलाकार की आवाज में गंवाया गया। कई पुराने सिंगर्स नाराज हैं लेकिन मैं क्या करूं? मैं पब्लिक के लिए काम कर रहा हूं। वो जो मांगे, मुझे वही देना होगा। अब मैं हाथ जोड़कर माफी मांग लेता हूं और इससे ज्यादा क्या कहूं?
 
अब फिल्मों में नया क्या हो रहा है?
टी सीरीज अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी उतर चुका है। जल्द ही 'रेडी 2' सलमान के साथ लेकर आएंगे। बस एक बार बैठकर ढंग से बातें हो जाए, तो बात बन जाएगी। फिर फिल्मिस्तान में हमारी नई फिल्म 'भारत' की भी शूट शुरू हो गई है। 'फन्ने खान' का प्रमोशन तो कर ही रहे हैं।
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख