Hanuman Chalisa
✕

रोमांस के बादशाह को बौना बना कर कहा अब रोमांस कर के दिखा : आनंद एल. राय

Updated: मंगलवार, 25 दिसंबर 2018 (12:07 IST)
चलिए हम अधूरेपन का जश्न मनाएं। ज़ीरो कहानी है ऐसे ही तीन अधूरे लोगों की जिनमें कहीं कोई अधूरापन है, लेकिन आप मिलिए इन लोगों से,  ये आपको कभी भी अपने ऊपर तरस खाने का मौका नहीं देते। हम सब में कोई ना कोई कमियां होती हैं, लेकिन मैं चल-फिर सकता हूं और कोई है जो व्हील चेयर पर बैठा है, इसलिए वह दुखी है ऐसा जरूरी नहीं है। वह सुखी है क्योंकि वह सुखी रहना चाहता है। 
 
इस हफ्ते रिलीज़ हुई फिल्म ज़ीरो के निर्देशक आनंद एल राय आगे बताते हैं कि अनुष्का का रोल सेरिब्रल पाल्सी के मरीज़ वाला रोल है वहीं कैटरीना अपने ज़िंदगी के एक ऐसे मोड़ पर है जहां वह बहुत संवेदनशील हो रही है या दिल से बहुत कमज़ोर महसूस कर रही है, लेकिन बऊआ को ये बिल्कुल नहीं लगता कि वह किसी से कम है हालांकि वो वर्टिकली चैलेंज्ड है। उसे लगता है कि वह जिस लड़की से मिलेगा उससे फ्लर्ट कर लेगा, थोड़ा प्यार जता लेगा और बस काम बन जाएगा। जबकि देखने वाली लड़की को लगेगा कि ये क्या कर रहा है, लेकिन थोड़ी देर बाद वह लड़की भी बुरा मानना बंद कर देती है और सोचती है कि बऊआ चल तू भी खुश हो ले। 
 
सुना है कि इस रोल के लिए पहली पसंद सलमान थे? 
मैं निर्देशक हूं। मेरा काम है कि मैं अभिनेताओं से मिलता रहूं। मैं अपने बऊआ के किरदार में एक ऐसे शख्स को चाहता था जिसके पास किसी चीज़ की कमी नहीं हो। जब मैं उसे बौना बनाऊं तो उसे भी चुनौती लगे, मुझे भी चुनौती लगे और तब मज़ा आए। सलमान से बात भी हुई थी फिर शाहरुख पर बात तय हो गई। वैसे भी रोमांस के बादशाह को ऐसे रूप में मुझे देखना था और कहना था बेटा चल अब रोमांस करके दिखा। 
 
आप और शाहरुख दोनों निर्माता हैं। इस फिल्म के लिए साथ में सफर कैसा रहा? 
अरे, आप कह रही हैं तो मालूम पड़ रहा है। कभी लगा नहीं कि हम दोनों निर्माता हैं। शाहरुख से बातें करना मुझे बहुत पसंद है। वह बहुत सुलझे हुए और पढ़े-लिखे हैं, जानकार हैं। उन्होंने जीवन में जो सीखा है वो शेयर करते हैं। शायद हम दोनों बहुत अच्छे टीचर हैं और अच्छे स्टूडेंट भी हैं। ज़िंदगी ने जो सिखाया उससे टीचर बन गए और जब मैं निर्देशन करता हूं तो वह एक स्टूडेंट की भांति मेरी बातें सुनने समझने की कोशिश करते हैं। 
 
श्रीदेवी की ये आखरी फिल्म है। कैसे याद आएंगी वे आपको? 
एक निर्देशक का सपना कभी पूरा नहीं होता या वो कभी संपूर्ण निर्देशक नहीं बनता जब तक आप इतने बड़े सितारे के साथ काम ना कर लें। मैं तो अपने आप को खुशकिस्मत ही मानूंगा कि मुझे ये मौका मिल गया। पूरी फिल्म तो नहीं बना सका, लेकिन मेरी फिल्म में काम करके उन्होंने मुझे मौका दिया कि मैं चंद पल उनके साथ बिता सका। लोग तरसते हैं उनके पास सेट पर जाने के लिए, लेकिन मुझे वो पल मिले जिनमें उन्होंने मुझे समझा दिया कि को इतना बड़ा कलाकार कैसे बनता है। कैसे कैमरा पर कुछ लम्हे पर आने के लिए भी तैयारी करनी पड़ती है। 
 
आपके बड़े भाई रघु राय भी टीवी इंडस्ट्री में बड़ा नाम रहे हैं। उनकी सीख कितनी काम आती है? 
कहते हैं बचपन में आपको जिस काम से लगाव हो जाता है वो हमेशा आपका रिझाता रहता है। टीवी या फिल्मों मे काम करने का झुकाव या लगाव ऐसा ही रहा मेरे लिए। मेरे बड़े भाई हैं तो मैं हमेशा से ही उनसे सीखता रहा हूं। उन्हीं को देख कर तो काम करना सीखा हूं। मौका पड़े तो मैं फिर टीवी करना चाहूंगा। मैं तो टीवी की ही पैदाइश हूं। 
 
आपके परिवार ने बंटवारे को करीब से देखा है। कभी फिल्म बनाएंगे बंटवारे पर? 
हां, मेरे दादा-दादी से कई कहानियां सुनी हैं। वैसे भी शायद मेरी पीढ़ी वो आखरी पीढ़ी हो जिसे बंटवारे का दर्द मालूम हो। मैंने तो नहीं देखा लेकिन घरवालों ने तो भोगा है उस दर्द को। मेरी इच्छा है कि एक ऐसी फिल्म ज़रूर बनाऊं जो लोगों तक याद रह जाए। साथ ही अगली पीढ़ी को मेरी फिल्म के ज़रिए बंटवारे के बारे में जानकारी मिल सके। 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख