Daily Horoscope
✕

अमिताभ यह सब कैसे कर लेते हैं: आमिर खान

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (15:39 IST)
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में पहली बार आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन साथ देखने को मिलेंगे। कई बार लोगों को लगा कि इन दोनों अभिनेताओं को साथ आना चाहिए, लेकिन अब जाकर ये बात साकार हुई है। 
 
11 अक्टूबर को महानायक के जन्मदिन पर उनकी अभिनय क्षमता के कायल आमिर खान ने कहा, "अमितजी के साथ काम करना मेरे लिए अभिनय का सबक सीखने जैसा है। वे तो अभिनय के जीते जागते पॉवरहाउस हैं। मैं उनके साथ काम कर रहा हूं तो मालूम पड़ा वे कितने विनम्र और उदार शख्स हैं। वे अपने काम के प्रति समर्पित और बहुत परिश्रमी हैं। ये सब मैं अपनी आंखों से देख पा रहा हूं और इसी बात से खुश हो जाता हूं।"
 
आमिर ने वेबदुनिया संवाददाता रूना आशीष से बात करते हुए कहा कि "वे इतने सालों से फिल्म इंडस्ट्री में टिके हुए हैं। राज कर रहे हैं। वे तो आज की पीढ़ी से भी अपना राब्ता बना लेते हैं। कैसे कर लेते हैं ये सब? ये बहुत बड़ी बात है।"
 
ठग्स आफ हिंदुस्तान की शूट के दौरान क्या बातें होती हैं? पूछने पर आमिर कहते हैं, 'फिल्मों के बारे में बहुत सारी बातें होती हैं। मैं उनकी हर बात की जानकारी ले लेना चाहता हूं। मैं पूछता रहता हूं उनकी फिल्म के बारे में या निर्देशक के बारे में और वे मुझे बताते रहते हैं। कई बार ऐसी बातें हो जाती थी जो वे शायद आम लोगों के बीच शेयर ना कर पाएं, लेकिन मुझे बता देते थे।' 
 
आमिर आगे बताते हैं "एक बार हम विदेश में शूट कर रहे थे तो मैं उन्हें 'वंडर वुमन'  दिखाने ले गया था। वहां भारतीय बहुत कम हैं तो पहचाने जाने वाली बात होने की संभावना कम ही थी। मैंने उनसे कहा कि चलिए फिल्म देखते हैं। हम पैदल ही चले गए और गार्डस को भी पीछे छोड़ दिया।"
 
आप उन्हें कोई गिफ्ट देना चाहेंगे? आमिर जवाब देते हैं, 'मैं क्या दे सकता हूं उन्हें? उनके पास क्या नहीं है? ऐसा क्या है जो वो ले या खरीद नहीं सकते हैं?' 
 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख