Hanuman Chalisa
✕

हॉरर मूवी 1921 के हीरो करण कुन्द्रा को किससे लगता है डर

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (15:35 IST)
विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म '1921' में करण कुन्द्रा लीड रोल में हैं। पेश है उनसे मुलाकात के मुख्य अंश: 

विक्रम भट्ट की फिल्म का हिस्सा बनना कैसा रहा?
इसकी नींव बहुत पहले विक्रम सर ने रख दी थी। मैंने सर के साथ हॉरर स्टोरी फिल्म की थी। उस समय सर ने कहा कि ये लांच नहीं है लेकिन अच्छी फिल्म है। फिल्म के बाद मैंने टीवी के शो गुमराह, रोडीज में काम किया। विक्रम सर को मेरे काम के बारे में पता था। 
 
और '1921' कैसे मिली?
फिर उनका एक दिन कॉल आया और वे मुझे एक वेब सीरीज के लिए कास्ट करना चाहते थे। फिर 4 साल बाद मैं एक दिन विक्रम सर से मिलने गया। उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई तो मुझे लगा कि वो वेब सीरीज होगी, लेकिन वो तो पूरी बड़ी फिल्म थी। उन्होंने जरीन खान से पहले ही बात कर ली थी और उस समय ही मुझे पता चला कि इतने बड़े लोगों के साथ फिल्म करने को मिल रहा है।
 
शूटिंग के बारे में बताइए?
हमने यॉर्कशायर में ही पूरी फिल्म शूट की है, जहां कई ऐसी घटनाएं घटीं जिसकी वजह से डर भी लगता था। फोटो में अलग लोग, चेहरे भी आ जाते थे। 
 
'मुबारकां' कैसे मिली?
मैं रोडीज और टीवी के शो कर रहा था। उस समय अनीस भाई (अनीस बज्मी) का कॉल आया और बड़ा ही तगड़ा रोल था। वो पंजाबी लड़के की कहानी थी। उस समय मैंने अनीस भाई को हां कहा और 'मुबारकां' में अर्जुन बन गया। उसके पूरा होने के 20-25 दिन बाद '1921' शुरू हो गई। 
 
डर लगता है किसी चीज से?
दु:खी होने से डर लगता है। मैंने जिंदगी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं। मेरे पिताजी ने 200 रुपए से शुरुआत की थी। घर में मैं सबसे छोटा था। हमारी फैक्टरियां भी बंद हो गई थीं। तो मैंने वो दौर भी देखा है इसलिए खुशी बहुत जरूरी है। रीयल इंसान आपके इर्द-गिर्द होना बहुत जरूरी है।
 
शूट एन्जॉय करते हैं?
फिल्में या टीवी के शो करता हूं और पैक के बाद तुरंत घर और फैमिली के पास चला जाता हूं। 
 
डैड की कोई बात याद आती है?
जी वे हमेशा कहते थे कि 'तू कुछ भी करेगा, पर भूखा नहीं मरेगा।' काम और फैमिली के साथ आगे बढ़ता जा रहा हूं।
 
जरीन के साथ काम करना कैसा रहा?
बहुत ही अच्छा अनुभव था और काफी बातें सीखने को मिलीं।

Show comments

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख