dharma sangrah

विक्रम वेधा बॉक्स ऑफिस पर ढेर, इन 5 कारणों से रितिक रोशन की मूवी डूब गई

Updated: मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (12:36 IST)
विक्रम वेधा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है। बॉलीवुड को विक्रम वेधा से बहुत आशाएं थी जो चकनाचूर हो गई हैं। रितिक रोशन की इस फिल्म को तो ढंग की ओपनिंग भी नहीं लगी, जबकि ट्रेलर खूब पसंद किया गया था साबित हो गया है ट्रेलर को ज्यादा लाइक्स मिले तो फिल्म का चलना जरूरी नहीं है। 250 करोड़ रुपये की इस फिल्म की असफलता ने बॉलीवुड को झटका दिया है। आखिर फिल्म क्यों नहीं चली? पेश है 5 कारण...

पहला कारण: रीमेक बनाकर की गलती 
विक्रम वेधा तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। तमिल रीमेक का हिंदी में डब वर्जन उपलब्ध है जिसे पिछले 5 सालों से लगातार लोग देख रहे हैं। यू-ट्यूब पर भी उपलब्ध था, जिसे हाल ही में हटाया गया। तमिल फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति जैसे स्टार हैं जिसे हिंदी भाषी दर्शक जानते हैं। जब ये फिल्म खूब देख ली गई तो इसका हिंदी वर्जन देखने में लोग टिकट क्यों खरीदेंगे? 

दूसरा कारण : फिल्म के प्रचार में कंजूसी
इतने बड़े बजट की फिल्म का प्रचार-प्रसार ढंग से नहीं किया गया। रिलीज के कुछ दिन पहले तक इस फिल्म के बारे में अधिकांश लोग नहीं जानते थे, जबकि इस फिल्म में रितिक जैसा स्टार है। इससे फिल्म का नाम दर्शकों तक पहुंचा ही नहीं। 

तीसरा कारण: समान नाम ने पैदा की गलतफहमी 
तमिल फिल्म का नाम भी विक्रम वेधा था और हिंदी में भी इसे विक्रम वेधा नाम से ही रिलीज किया गया। इससे लोगों को लगा कि यह पुरानी फिल्म है। नई फिल्म होने की वे बात ही नहीं समझ पाए। 

चौथा कारण: रीमेक नहीं किए जा रहे हैं पसंद 
इन दिनों रीमेक पसंद नहीं किए जा रहे हैं। बच्चन पांडे, लाल सिंह चड्ढा, दोबारा, जर्सी, निकम्मा, ये सब रीमेक थे जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरे। 

पांचवां कारण: फिल्म में नामी हीरोइन का न होना 
फिल्म में सिर्फ रितिक रोशन ही बिकाऊ चेहरा हैं। सैफ और राधिका आप्टे सपोर्टिंग कास्ट हैं। फिल्म में यदि कोई नामी हीरोइन को जोड़ा जाता तो दर्शकों का आकर्षण फिल्म के प्रति बढ़ता। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें

Show comments

'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा हिंट

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख