Daily Horoscope
✕

ओटीटी पर फिर दिखेगा सुष्मिता सेन का जलवा, वेब सीरीज में निभाएंगी ट्रांसजेंडर का किरदार!

Updated: सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (17:54 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्‍मिता सेन ने वेब सीरीज 'आर्या' से धमाकेदार वापसी की है। सुष्‍मिता जल्द ही 'आर्या 2' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सुष्‍मिता के एक और नई वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करने की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज में वह एक ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आएंगी। 

 
खबरों के अनुसार इस वेब सीरीज को मराठी फिल्ममेकर रवि जाधव निर्देशित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुष्मिता की यह वेब सीरीज ट्रांस एक्टिविस्ट गौरी सावंत की बायोग्राफी पर आधारित है। 
 
सीरीज में 6 एपिसोड होंगे, जिसमें गौरी की लाइफ के अलग-अलग फेज दिखाए जाएंगे। वेब सीरीज में दिखाया जाएगा कि आखिर किस तरह गौरी सावंत भारत की पहली ट्रांसजेंडर मां बनीं। अभी इस सीरीज का शीर्षक निर्धारित नहीं किया गया है।
 
बताया जा रहा है कि सुष्मिता सेन इस रोल को करने के काफी एक्साइटेड हैं। यह वेब सीरीज आम ट्रांसजेंडर की कहानी से बिल्कुल अलग है। यह गौरी और उनकी एडॉप्ट की हुई बेटी की कहानी है, जिसके लिए उन्हें समाज से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी।
Edited by : Ankit Piplodiya

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख