suvichar
✕

अजय देवगन और कैटरीना कैफ ने अब तक साथ क्यों नहीं की फिल्म?

Updated: गुरुवार, 24 जून 2021 (19:03 IST)
अजय देवगन बॉलीवुड में लंबे समय से हैं। ढेर सारी फिल्में उन्होंने की हैं। नामी हीरोइन के साथ बिग स्क्रीन पर नजर आए हैं। कैटरीना कैफ का भी आलम ऐसा ही है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स चाहते हैं कि वे फिल्मों में कैटरीना के हीरो बन रोमांस करें। लेकिन कैटरीना और अजय अभी तक बतौर हीरो-हीरोइन एक भी फिल्म साथ नहीं कर पाए हैं। आखिर क्या है वजह? 
 
कहने वाले कहते हैं कि अजय के साथ कैटरीना फिल्म नहीं करना चाहती हैं। लेकिन ये महज अफवाह के सिवाय कुछ नहीं। भला कैटरीना क्यों अजय के साथ फिल्म नहीं करना चाहेंगी? जब वे सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे नए-नवेले हीरो की नायिका बन सकती हैं तो अजय तो बड़े स्टार हैं। भला अजय के साथ कैसा ऐतराज? 


 
वैसे भी अजय अपने ‘जेंटलमैन’ वाले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। कभी उनका कैटरीना के साथ कोई पंगा नहीं हुआ। किसी किस्म का विवाद नहीं हुआ। उन्हें भी कैटरीना से कोई प्रॉब्लम नहीं है। 
 
यह तो केवल संयोग की बात है। बरसों कैमरे के सामने गुजारने के बावजूद दोनों साथ में हीरो-हीरोइन के रूप में नजर नहीं आए। आने वाले फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अजय भी हैं और कैटरीना भी, लेकिन फिल्म के हीरो तो अक्षय कुमार हैं। अजय तो बस रोहित शेट्टी के साथ अपनी दोस्ती निभाने के चक्कर में इस फिल्म में चंद मिनटों के लिए दिखाई देंगे। 

 
वैसे, रोहित शेट्टी से याद आया कि उन्होंने एक बार अजय और कैटरीना को साथ लेने की कोशिश की थी। फिल्म थी ‘सिंघम’। पर बात नहीं बन पाई और अजय-कैटरीना की जोड़ी बनते-बनते रह गई। शायद कोई प्रोड्यूसर या डायरेक्टर इस बारे में सोचे और दोनों को लेकर फिल्म प्लान करे। 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख