Dhanteras
✕

डंकी बनाम सालार: शाहरुख खान और प्रभास में से कौन जीतेगा बॉक्स ऑफिस की जंग

Updated: मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 (16:24 IST)
वर्ष के अंतिम दिनों में क्रिसमस के आसपास बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं। इस समय लोग नए साल का जश्न मनाने के मूड में रहते हैं। छुट्टियां रहती हैं। लिहाजा बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा कारोबार करती है। इसको ध्यान में रखते हुए राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान को लेकर बनाई गई फिल्म 'डंकी' को क्रिसमस पर रिलीज करने की घोषणा बहुत पहले कर दी थी। बाद में केजीएफ जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी बनाने वाले प्रशांत नील ने प्रभास को लेकर 'सालार' को भी इसी समय रिलीज करने की घोषणा कर माहौल गरमा दिया। 
 
पिछले कुछ वर्षों से दक्षिण भारतीय फिल्मों और फिल्मकारों ने हिंदी फिल्मकारों पर खासी बढ़त बना रखी है। डंकी और सालार की टक्कर से इस आंच को और तेज कर दिया है। सिनेमाघरों और शो के बंटवारे को लेकर टक्कर तेज हो गई है। उत्तर भारत में जहां शाहरुख खान ने बढ़त बना रखी है वहीं दक्षिण भारत में प्रभास आगे हैं। शाहरुख खान ने इस वर्ष दो बड़ी हिट फिल्में दी हैं इसलिए वितरकों और प्रदर्शकों का विश्वास 'डंकी' पर ज्यादा है। दूसरी ओर प्रभास के नाम के आगे 'आदिपुरुष' जैसी घोर असफल फिल्म लिखी है इसलिए हिंदी बेल्ट में उनकी फिल्म पर विश्वास कम किया जा रहा है। 
 
400 करोड़ की सालार बनाम 120 करोड़ की डंकी 
डंकी महज 120 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। शाहरुख खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं लिहाजा उन्होंने फीस नहीं ली है। वे मुनाफे से ही कमाएंगे। दूसरी ओर राजकुमार हिरानी ने भी फीस नहीं ली है और वे भी प्रॉफिट में से हिस्सा लेंगे। इसलिए फिल्म कम लागत में तैयार हो गई है। दूसरी ओर 'सालार' का बजट बहुत ज्यादा है। सालार के पहले भाग का बजट 270 करोड़ रुपये है। लागत वसूलने के लिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा। 

<

आप कौन सी फिल्म देखेंगे? #Dunki #DunkiAdvanceBooking #Salaar #RajkumarHirani #ShahRukhKhan #SRK #SalaarCeaseFire #SalaarCeaseFireOnDec22 #PrashanthNeel #TapseePannu #VickyKaushal #DunkiDrop5 #PollOfTheDay #Bollywood #yourspace #webdunia #Prabhas #PrabhasFans

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) December 19, 2023 >
 
शाहरुख आगे, प्रभास पीछे 
हिंदी बेल्ट के सिनेमाघर और शो के बंटवारे में शाहरुख खान आगे हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स और सिनेमाघर मालिकों के लिए पार्टी रखी। इस तरह से उनका भरोसा जीता। फिल्म व्यवसाय से जुड़े लोगों ने भी 'डंकी' पर भरोसा ज्यादा जताया है क्योंकि शाहरुख इस साल जवान और पठान जैसी दो ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। लिहाजा डंकी को ज्यादा शो और सिनेमाघर मिले हैं। पहले दोनों फिल्में 22 दिसम्बर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शाहरुख ने अपनी मूवी 21 दिसम्बर को लेकर आ रहे हैं। फिल्म को एक दिन पहले रिलीज कर वे माहौल बनाना चाहते हैं और उनकी इस रणनीति की सराहना की जा रही है। 
 
दोनों फिल्मों के ट्रेलर/टीज़र को नहीं मिला खास रिस्पांस 
डंकी और सालार का प्रमोशन जोरो से चल रहा है। दोनों फिल्मों के ट्रेलर और टीज़र को खास रिस्पांस नहीं मिला है। वैसे भी हिरानी की फिल्में रिलीज के पहले खास चर्चा में नहीं रहती हैं, लेकिन हिरानी की मेकिंग पर दर्शकों को इतना विश्वास है कि वे आंख मूंद कर उनकी फिल्मों के टिकट ले लेते हैं। डंकी के लिए भी यही दीवानगी है और एडवांस बुकिंग में ये बात नजर भी आ रही है। डंकी के खासे टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं। दूसरी ओर सालार में दर्शकों को केजीएफ की ही झलक दिख रही है। लिहाजा फिल्म के प्रति उत्सुकता कम है, लेकिन दक्षिण भारत में खूब क्रेज है। यह फिल्म अच्‍छी होगी तो हिंदी बेल्ट में भी रफ्तार पकड़ सकती है। 
 
डंकी को मिल सकती है अच्छी ओपनिंग 
आरंभिक मुकाबला डंकी के पक्ष में दिख रहा है। यह फिल्म एक दिन पहले रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग भी इसकी अच्छी हुई है इसलिए हिंदी बेल्ट में सालार से डंकी बहुत आगे है। दक्षिण भारत में सालार आगे है। पहले वीकेंड पर डंकी के आगे रहने की पूरी संभावना है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख