Hanuman Chalisa
✕

रिजेक्ट एक्स 2 : नाजुक उम्र में बच्चों और माता-पिता की भूमिका

Updated: रविवार, 17 मई 2020 (11:30 IST)
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए इन दिनों देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। लेकिन फिर भी काम ना रुके इसके लिए फिल्म और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग हर वो काम कर रहे हैं जो मुमकिन है। ऐसे समय में 'रिजेक्ट एक्स 2' लोगों के सामने आ गया है।

 
हाल ही में इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी ऑन लाइन जूम एप के जरिए की गई। वेबदुनिया के साथ साथ कुछ चुनिंदा पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया। पेश हैं इस प्रेस कॉंफ़्रेंस के कुछ अंश... 

ALSO READ: लॉकडाउन में बेरोजगारी से परेशान हुआ टीवी एक्टर, फांसी लगाकर की आत्महत्या
 
'रिजेक्ट एक्स 2' एक वेब सीरीज है जो एक स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बारे में बात करता है। इसमें मर्डर मिस्ट्री है और बहुत सारा मसाला भी है। इन दिनों बाइस लॉकरूम के बारे में बहुत पढ़ा लिखा गया है ऐसे में इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इसकी बात हुई।

शो में आरव का किरदार निभाने वाले मुहम्मद वली का कहना था कि, ऐसी नाजुक उम्र में सबसे ज़्यादा जरूरी होता है कि माता-पिता बड़ी भूमिका निभाएं। वो इस बात का ध्यान रखें कि उनके बच्चे किस तरह के लोगों के साथ हैं या किस सोशल प्लेटफॉर्म पर हैं और किस तरह की बातें हो रही हैं।
 

वहीं इस शो में हैरी की रोल निभाने वाले प्रभनीत सिंह का मानना है कि, हर बात माता-पिता से शुरु नहीं कर सकते। ये हमारे युवा वर्ग की भी ज़िम्मेदारी बनती है कि वो सोच समझ कर अपने दोस्तों को चुने क्योंकि इस उम्र में जो दोस्त कह देते हैं वो ही सब सच लगता है।

इसके अलावा जब पूछा गया कि क्या कलाकारों में से किसी ने भी बुलिंग जैसी बातों को झेला है तो निर्देशक गोल्डी बहल ने अपनी आपबीती बताई। गोल्डी ने कहा कि, वो फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं तो परवरिश भी फिल्मी कलाकारों के बीच ही हुई। जब मैं और मेरा परिवार अजमेर शिफ्ट हुआ तो वहां सभी को मालूम पड़ा कि मुंबई से हूं तो सभी लोग मुझसे भेदभाव करने लगे।

 
वो कहते थे मैं तो मुंबई का हूं तो मुझे पढ़ने लिखने की क्या ज़रूरत। या कहते मेरे पिता और चाचा फिल्में बनाते हैं तो मुझे पढ़ाई पर इतना ध्यान नही देना चाहिए।
 
इसी विषय पर वेब सीरीज की कलाकार अनीशा विक्टर ने कहा कि, मैं आर्मी परिवार से आती हूं। हम लोगों को जहां भी पापा को पोस्टिंग मिलती थी वहीं जाना पड़ता था। ऐसे में कई बार नए स्कूल में जाना पड़ता था हम लोगों के लिए बुलिंग बहुत आम बात थी। मैं कई बार इसकी शिकार हुई हूं।
 
ये वेब सीरीज समलैंगिक संबंधों की भी बात कर रही है ऐसे में समलैंगिक लड़की का किरदार निभाने वाली सादिका का कहना था कि किरदार को बहुत आम बताया है। कही भी ऐसे लोगों की भावनाएं आहत ना हो इसका ध्यान रखा गया है। ये लड़की हिजाब पहनती है और एलजीबाटी कम्यूनिटी की है लेकिन कहीं कोई बढ़ चढ़ कर बातें नही की गईं।
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख