Hanuman Chalisa

अगर आपका बच्चा भी देखता है ये वेब सीरीज, तो हो जाएं सावधान!

Updated: गुरुवार, 2 मई 2019 (13:06 IST)
लोकप्रिय वेब सीरीज़ ‘13 Reasons Why’ के कारण युवाओं में आत्महत्या का खतरा बढ़ गया है। एक स्टडी में पाया गया है कि शो के लॉन्च होने के बाद एक महीने में युवाओं में आत्महत्या के मामलों में 28.9 फीसदी का इजाफा हुआ है।

यह शो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इस शो का पहला सीज़न मार्च 2017 में लॉन्च हुआ था और इसका दूसरा सीज़न मई 2018 में आया था।

एक अमेरिकी पत्रिका में इस स्टडी का रिजल्ट पब्लिश हुआ है। स्टडी में पाया गया है कि अप्रैल 2017 में 10-17 वर्ष की आयु वाले अमेरिकी किशोरों में आत्महत्या के मामले किसी अन्य माह की तुलना में कहीं अधिक थे। शो के प्रीमियर के बाद नौ महीनों में अपेक्षा से अधिक 195 आत्महत्या के मामले आमने आए।

‘13 Reasons Why’ की कहानी एक 17 वर्षीय लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आत्महत्या कर लेती है। लेकिन मरने से पहले उसने कैसेट्स में अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए 13 कारण बताए हैं।
पिछले साल के एक स्टडी के अनुसार, इस शो के लॉन्च होने के बाद इंटरनेट पर ‘आत्महत्या कैसे करें’ ज्यादा सर्च होने लगा था।

किशोरों पर इस शो की वजह से पड़े नकारात्मक प्रभाव ने मानसिक रोग विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। उनका मानना है कि शो के मुख्य किरदार की आत्महत्या को सनसनीखेज तरीके से दर्शाया गया है।

इस शो को पहले ही सीज़न से आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा, जिसके बाद नेटफ्लिक्स ने दूसरे सीज़न में दर्शकों के लिए चेतावनी कार्ड जारी किया। लेकिन दूसरे सीज़न के लिए नकारात्मक समीक्षाओं के बावजूद, नेटफ्लिक्स शो का तीसरा सीज़न लाने को तैयार है।

Show comments

भगवान राम बनने के लिए रणबीर कपूर ने अपनाया आध्यात्मिक रास्ता, 2 साल तक किया योग-ध्यान और शास्त्रों का लिया सहारा

'लॉक अप 2' में गौरव खन्ना के सरप्राइज विजिट पर आकांक्षा चमोला बोलीं- इससे बेहतर तो मेरा कुत्ता आ जाता...

दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के 'सीता' लुक पर उठाए सवाल, बोलीं- शास्त्रों में ऐसा वर्णन नहीं

OTT Release Today (24 July 2026): विक्रांत मैसी की 'मुसाफिर कैफे' से लेकर केके मेनन की 'आदर्श बाल विद्यालय' तक, आज रिलीज हुईं ये फिल्में और सीरिज!

'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस वेदिका पिंटो ने बताया क्यों लव स्टोरी देखना करती हैं पसंद

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख