sundarkand
✕

काश ऐसा ही होता वैलेंटाइन... बॉलीवुड की 'खास' जोड़ियां

Updated: मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (18:34 IST)
रील लाइफ और रीयल लाइफ की लव स्टोरीज़ में काफी फर्क होता है, मान लिया। लेकिन रील लाइफ की कुछ लव स्टोरीज़ को देखकर कभी तो आपके मन में आया होगा कि काश, हमारा पार्टनर भी ऐसा ही होता। बॉलीवुड की कई फिल्मों में ऐसी जोड़ियां बनी हैं जिन्हें देखकर आपको लगे कि काश ऐसा ही होता आपका वैलेंटाइन। आइए जानते है- 
 
1) आदित्य और गीत - जब वी मेट   
इस फिल्म में पहले मिलना, लड़ाई, साथ, दोस्ती सब कुछ था। लेकिन सबसे बेस्ट था वन साइड लव। आदित्य का गीत के लिए प्यार और उसके बाद गीत को उसका अहसास होना, अब तक का बेस्ट रोमांटिक सीन है। 
 
2) राज और सिमरन - दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे 
दोनों का एक जगह टकराना, दोस्तों से बिछड़ जाना, दूर होने पर भी प्यार करना और अपने प्यार के लिए दुनिया से लड़ जाना। शाहरुख की मस्ती और काजोल की अदाएं दोनों की जोड़ी को परफेक्ट कपल बनाते हैं।  
 
3) परमा और ज़ोया - इश्कज़ादे 
हर कहानी की तरह इस कहानी में भी पहले लड़ाई और फिर प्यार होता है। लेकिन यह बाकी से अलग इसलिए है क्योंकि इसमें लड़ाई के बाद प्यार, फिर लड़ाई और फिर प्यार होता है। इस कहानी और दोनों गुंडों का प्यार में मर-मिटना सबसे अलग है। 
 
4) बनी और नैना - ये जवानी है दीवानी 
जिस पर कभी ध्यान ना दिया हो, उसी से प्यार कर बैठना और वो भी इस कदर कि अपनी ज़िंदगी सिर्फ उसी के साथ गुज़ारना चाहे। 'मैं दुनिया घूमना चाहता हूं, लेकिन तेरा हाथ पकड़ कर' इस तरह के कई बेहद रोमांटिक डायलॉग्स इस जोड़ी को अब तक की बेस्ट जोड़ी बनाती है। 
 
5) जय और अदिती - जाने तू या जाने ना 
कॉलेज के बेस्ट फ्रेंड्स जो एक-दूसरे के लिए पार्टनर ढूंढ रहे हो, वो एक-दूसरे से ही प्यार कर बैठे। जय और अदिती की जोड़ी कॉलेज गोइंग्स के लिए बेस्ट क्यूट जोड़ी है। उनकी मस्ती, शरारत, प्यार, लड़ाई सबसे आगे है उनकी दोस्ती। बेस्ट फ्रेंड में ही एक पार्टनर मिल जाएं, इससे ज़्यादा बेहतर और क्या होगा। 
 
6) सिड और आएशा - वेक अप सिड 
पैरेंट्स का लाड़ला, यारों का यार और करियर की चिंता से बेहद दूर सिड। पैशनेट, करियर ओरियंटेड, समझदार आयशा। एक का बच्चों सा व्यवहार, तो एक का ज़िंदगी को लेकर अलग नज़रियां। ऐसे में दोनों का मिल जाना किसी चमत्कार से कम नहीं। बस यूं ही साथ रहते हुए एक-दूसरे को समझना और प्यार कर बैठना दोनों की ज़िंदगी बदल देता है। इस क्यूट लव स्टोरी को अब तक पसंद किया जाता है।    
 
7) राहुल और अंजली - कुछ कुछ होता है 
एवरग्रीन जोड़ी, एवरग्रीन फिल्म। शाहरुख और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में शामिल है। दोस्ती, प्यार, तकरार सभी मसालों से भरी इस फिल्म में सबसे खास है तो राहुल और अंजली की लव-स्टोरी। प्यार क्या है राहुल? प्यार दोस्ती है। यह डायलॉग आज तक लोगों को प्यार और दोस्ती पर भरोसा दिलाता है। 
 
8) मैडी और रीना - रहना है तेरे दिल में 
बेहद रोमांटिक फिल्म। प्यार में आदमी किसी भी हद तक जा सकता है। यह गलत नहीं अगर प्यार सच्चा है तो। यही दिखाया है इस फिल्म में। बॉम्बे का गुंडा मैडी एक लैविश और डिसेंट फैमिली की रीना को पहली नज़र में पसंद कर लेता है। हालांकि इसके लिए वो बहुत झुठ बोलता है और इस बात का खुलासा होने पर अपने प्यार को पाने की हरदम कोशिश करता है। प्यार सच्चा हो तो लौट कर आता है। इस क्यूट जोड़ी को आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं। 
 
9) बर्फी और झिलमिल - बर्फी 
गूंगा और बहरा बर्फी और एक ऑटिस्टिक लड़की। बचपन के दोस्त, अलग ही दोस्ती। उम्र के साथ बढ़ता प्यार, केयर, जलन, ज़िद इन दोनों की दोस्ती और प्यार को बहुत खूबसूरत बनाती है। 
 
10) जॉर्डन और हीर - रॉकस्टार 
पैशनेट लव अगर किसी को कहते हैं तो वो ये है। ना समाज, ना उम्र, किसी भी बंधन को ना देखते हुए प्यार में पड़ना। इतना प्यार कि दूर रहना मुश्किल हो। प्यार के लिए ही सालों से बिछड़ चुके दो प्रेमी भी अगर मुश्किल वक़्त में साथ हो तो मरता हुआ इंसान भी जीने की उम्मीद ना छोड़े। जॉर्डन और हीर करीब तीन बार अलग हुए लेकिन जब भी मिले एक-दूसरे के सहारे के लिए मिले और हर बार प्यार बढ़ता गया। 
लेखक के बारे में
कोपल हेतावल

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख