sawan somwar

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी 2021 में करेंगे शादी!

Updated: मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (18:29 IST)
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं है, लेकिन जिस तरह से वे एक-दूसरे की कंपनी को एंजॉय करते हैं, सारी बातें साफ हो जाती हैं। साथ घूमते हैं, सिनेमा देखते हैं, रेस्तरां जाते हैं और वैकेशन भी मनाते हैं। दोनों ने एक-दूसरे के बारे में कभी भी सार्वजनिक रूप से कोई बात नहीं की है और अपने रिश्ते की गरिमा और रहस्य को बरकरार रखा है। टाइगर और दिशा की फैमिली में भी इस रिश्ते को मान्यता मिली हुई है और वे भी इस जोड़ी पर निहाल है। क्या टाइगर-दिशा अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे? क्या 2021 में वे शादी कर लेंगे? ये वो प्रश्न है जिसका जवाब इस खूबसूरत जोड़ी के फैंस जानना चाहते हैं। 


 
दोनों से जुड़े लोग बताते हैं कि वे एक-दूजे को लेकर काफी सीरियस हैं। एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। उन्हें साथ रह कर खुशी मिलती है, लेकिन शादी उनके लिए अभी मीलों दूर है। दोनों यंग हैं। जिंदगी का खुल कर मजा लेना चाहते हैं। बेचलर लाइफ का जम कर मजा लूटना चाहते हैं। अभी शादी/ गृहस्थी की जिम्मेदारी लेने का सही समय नहीं है। अभी करियर पर फोकस करने का समय है। अभी-अभी तो उन्होंने शुरुआत की है। अच्छी बात यह है कि जल्दी ही बॉलीवुड में उन्होंने अपने पैर जमा लिए हैं। 


 
टाइगर तो अब अच्छे-खासे स्टार बन गए हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से ओपनिंग लेती है वो इस बात का सबूत है। कई बड़े बैनर और फिल्म डायरेक्टर टाइगर को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। दूसरी ओर दिशा ने भी तेजी से अपनी पहचान बनाई है। आज सलमान खान जैसे सितारे के साथ वे फिल्म कर रही हैं। 
 
अभी उन्हें और ऊंचाइयां छूना है, ऐसे में वे शादी की बात कैसे सोच सकती हैं? शादी वे जरूर करेंगे, लेकिन 2021 में नहीं। उसके पहले वे एक-दूसरे को समझेंगे और तभी फैसला लेंगे। 

Show comments

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा करने जा रहे बॉलीवुड डेब्यू, एकता कपूर की 'हीरो की हॉरॉरोइन' में आएंगे नजर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

दीपिका पादुकोण को नहीं मिला था 'स्पिरिट' का पूरा नरेशन, फिल्म छोड़ने की असली वजह पर बड़ा दावा!

क्या करीना कपूर बनने वाली हैं तीसरी बार मां? प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को बताया अपना 'सच्चा हमसफर', बोलीं- उनकी यादें ही मेरी जिंदगी को पूरा करने के लिए काफी

डीप नेक हॉल्टर टॉप में कंगना शर्मा का बोल्ड अंदाज, तस्वीरों ने इंटरनेट पर बढ़ाया पारा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख