dharma sangrah
✕

जू्न 2023 में ये फिल्में करेगी दर्शकों का मनोरंजन

Updated: गुरुवार, 1 जून 2023 (14:07 IST)
June 2023 Movie List: मई महीने में आईपीएल के कारण कुछ खास फिल्में रिलीज नहीं हो पाईं, लेकिन जून में कुछ बड़े बजट और सितारों की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए देखते हैं जून के महीने में कौन-कौन सी फिल्में ‍रिलीज हो रही हैं... 
 
1 जून 
स्पाइडर मैन के शौकीनों के लिए 'स्पाइडरमैन: अक्रॉस द स्पाइडर वर्स' रिलीज हो रही है जिसे कई भाषाओं में डब कर रिलीज किया जा रहा है। 
 
2 जून 
सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इसके अलावा 'चिड़ियाखान' फिल्म भी इसी दिन रिलीज हो रही है।  
 
9 जून 
हॉलीवुड मूवी 'ट्रांसफॉमर्स: राइज़ ऑफ द बीस्ट्स' को कई भाषाओं में डब कर रिलीज किया जा रहा है। इसके अलावा शाहिद कपूर की एक्शन फिल्म 'ब्लडी डैडी' 9 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रोनित रॉय, संजय कपूर और डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं। 
 
15 जून 
द फ्लैश को डब कर रिलीज किया जा रहा है। 
 
16 जून 
साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में कृति सेनन, सैफ अली खान और सन्नी सिंह भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन ट्रेलर की काफी आलोचना होने के कारण फिल्म का प्रदर्शन टाल दिया गया था। करोड़ों की लागत से बनी यह फिल्म मनोरंजन और व्यवसाय के मामले में खरी उतरती है या नहीं, पता चलेगा।  
 
29 जून 
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वान ने किया है। यह एक एंटरटेनिंग फिल्म होगी, ऐसा माना जा सकता है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख