Dhanteras
✕

फूट गया सनी लियोनी़ के नाम बुलबुला

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (16:28 IST)
सनी लियोनी की हालिया रिलीज फिल्म 'तेरा इंतजार' दर्शकों का ही इंतजार करती रही और बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इससे एक बात साबित हो गई कि भले ही सनी लियोनी को सबसे ज्यादा सर्च किया जाता हो, लेकिन बात जब टिकट खरीद कर उनकी फिल्म देखने की आती है तो यही फैंस पीठ दिखा देते हैं। 
 
सनी लियोन को क्यों खोजा जाता है, ये बात बताने की जरूरत नहीं है। उनकी इसी लोकप्रियता का लाभ उठाने के लिए बॉलीवुड के मेकर्स ने उन्हें लेकर फिल्म बनाना शुरू की, लेकिन धीरे-धीरे उनकी फिल्में असफल रहने लगीं। 
 
सनी ने बतौर हीरोइन आखिरी हिट वर्ष 2014 में दी थी जब 'रागिनी एमएमएस 2' रिलीज हुई थी। इसके बाद प्रदर्शित हुईं एक पहेली लीला, कुछ कुछ लोचा है, मस्तीज़ादे, वन नाइट स्टैंड, बेईमान लव और तेरा इंतजार जैसी फिल्में इतनी बुरी तरह असफल रहीं कि डिस्ट्रीब्यूटर्स अब सनी की फिल्मों से ही दूर भागने लगे हैं। उनकी एक-दो फिल्म तो डिब्बा बंद हो गईं। 
 
सनी लियोनी  अभिनय के मामले में कमजोर हैं। उन्हें निहारने का आकर्षण अब खत्म हो चुका है। वे बड़े परदे पर अब हॉट सीन नहीं करना चाहतीं जबकि दर्शक उन्हें हॉट अवतार में ही देखना पसंद करते हैं, लिहाजा उनकी फिल्मों से दर्शकों ने दूरी बना ली है। 
 
सनी लियोनी के आइटम सांग में जरूर मांग बनी हुई है। दर्शक पूरी फिल्म में सनी का एक गाना जरूर देखना पसंद करते हैं, लेकिन लीड रोल में सनी उनसे अब झेली नहीं जाती। इसीलिए सनी हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम करती हैं ताकि जब तक उनकी मांग बनी हुई है उसका पूरा लाभ उठा लिया जाए।
 
बतौर हीरोइन सनी लियोनी के हाथ में इस समय एक भी हिंदी फिल्म नहीं है। यह इस बात को दर्शाता है कि सनी का बुलबुला अब फूट गया है। 

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

कपिल शर्मा के शो में अटल बिहारी वाजपेयी बनकर सुनील ग्रोवर ने मचाया धमाल, हैरान रह गए मेहमान

दिवाली पार्टी में रुमार्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता संग पहुंचीं मलाइका अरोरा, एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से हुआ सामना!

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख