ramcharitmanas

क्या कभी भी रिलीज नहीं होगी सनी देओल की 'भैयाजी सुपरहिट'?

Updated: बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 (19:48 IST)
सनी देओल की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' की रिलीज लगातार टलती जा रही है और अब तो प्रश्न उठने लगे हैं कि क्या यह फिल्म कभी रिलीज भी होगी? 
 
दर्जनों बार फिल्म की रिलीज डेट बदल चुकी है। 19 अक्टोबर को सनी के बर्थडे पर तो लग ही रहा था कि यह फिल्म रिलीज होगी, लेकिन ऐन वक्त पर कह दिया गया कि फिल्म 26 अक्टोबर को रिलीज होगी। 
 
इसके बाद फिल्म को 23 नवम्बर तक बढ़ा दिया गया, लेकिन अभी भी भी उम्मीद की किरण नजर नहीं आ रही है। संभव है कि फिर रिलीज डेट आगे बढ़ जाए। 
 
क्यों बढ़ रही है फिल्म? 
पहला कारण 
आखिर क्या कारण है कि फिल्म की रिलीज लगातार टलती जा रही है? पहला कारण तो यह है कि थिएटर वाले बहुत कम शो और स्क्रीन्स फिल्म को दे रहे हैं। सनी की पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही हैं और सिनेमाघर वालों का मानना है कि अब सनी में इतना दम नहीं है कि वे दर्शकों को सिनेमाघर तक खींच सके। 


 
दूसरा कारण 
दूसरा कारण यह बताया जा रहा है कि फिल्म को खरीददार नहीं मिल रहे हैं। भैयाजी सुपरहिट के निर्माता इतनी ज्यादा रकम मांग रहे हैं कि डिस्ट्रीब्यूटर इतनी कीमत देने के लिए तैयार नहीं हैं। 
 
तीसरा कारण
फिल्म का बजट बहुत ज्यादा हो गया है और इस कारण फिल्म के निर्माताओं में विवाद हो रहा है। इस वजह से लगातार फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया जा रहा है। अभी भी झगड़े सुलझने का नाम नहीं ले रहे हैं। 


 
7 साल से बन रही है फिल्म 
यह फिल्म अटक-अटक कर बनी है। इस दौरान 7 साल गुजर गए। फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अमीषा पटेल, अरशद वारसी, श्रेयस तलपदे जैसे कलाकार हैं, लेकिन फिल्म के अब तक रिलीज न होने के कारण दर्शक इस फिल्म में रूचि खो बैठे हैं। 
 
क्या यह फिल्म कभी सिनेमाघर का मुंह देख पाएगी? इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख