ramcharitmanas
✕

बड़ा सवाल, क्या डॉक्टर को रात 3 बजे बुलाते तो बच जाते सिद्धार्थ शुक्ला?

Updated: शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (15:03 IST)
सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में शहनाज़ गिल ने कहा कि रात 3 से साढ़े तीन बजे सिद्धार्थ ने बेचैनी की शिकायत की थी। सीने में दर्द होने के बारे में भी बताया था। तब शहनाज़, सिद्धार्थ के पास ही थी। उन्होंने उसी अपार्टमेंट में दूसरे फ्लैट में रहने वाली सिद्धार्थ की मां को तुरंत बुलाया। 
 
सिद्धार्थ की मां ने सिद्धार्थ को पानी पीने को कहा साथ ही सलाह दी कि वे आंख बंद कर सोने की कोशिश करें। सिद्धार्थ ने पानी पिया और शहनाज़ की हथेलियों पर सो गए। 


 
अहम सवाल ये है कि क्या किसी ने सोचा नहीं कि डॉक्टर को बुलाया जाना चाहिए। या सिद्धार्थ ने इस सलाह को अनसुना कर दिया। यदि डॉक्टर को रात में बुलाया जाता तो संभव है कि वह सिद्धार्थ के स्वास्थ्य संबंधी गंभीरता को समझ जाता। फौरन इलाज करता या अस्पताल में भर्ती होने की सलाह देता। 
 
यदि ऐसा होता तो ये भी संभव था कि सिद्धार्थ को उचित इलाज मिल जाता और आज वे हमारे बीच में होते क्योंकि दिल के मामले में देरी बड़ी खतरनाक साबित होती है और यही सिद्धार्थ के मामले में हुआ। 

 
सुबह 5.30 पर शहनाज़ ने महसूस किया कि सिद्धार्थ का बदन ठंडा पड़ता जा रहा है। एक बार फिर शहनाज़ ने सिद्धार्थ की मां को फोन किया और सारा माजरा बताया। इसी अपार्टमेंट में सिद्धार्थ की बहन प्रीति भी रहती हैं उन्हें भी फ्लैट नंबर 1204 में बुलाया गया। 
 
परिवार ने सिद्धार्थ की सांस चेक की। नाड़ी चेक की। सिद्धार्थ को बिस्तर से जमीन पर उतारा। फैमिली डॉक्टर को बुलाया। जब देखा कि मामला गंभीर है तो सिद्धार्थ को लेकर सभी कूपर अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने चेक कर उन्हें 'डेथ बिफोर अराइवल' घोषित किया। 
 
यानी कि डॉक्टर के पास तब पहुंचे जब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर के मसले पर रात में 3 से साढ़े 3 बजे बात हुई थी या नहीं, आने वाले समय में पता चलेगा। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख