sundarkand

शाहरुख खान के जन्मदिन पर क्यों अनाउंस नहीं हुई फिल्म

शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिल्म अनाउंस होगी ऐसी चर्चा बॉलीवुड में लंबे समय थी, लेकिन बर्थडे आकर चला गया और शाहरुख के फैंस के हाथ मायूसी ही लगी।

Updated: मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (18:19 IST)
शाहरुख खान के जन्मदिन पर क्यों अनाउंस नहीं हुई फिल्म : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जीरो (Zero) के बाद से घर पर बैठे हैं और लोगों को सुहा नहीं रहे हैं। उनको लेकर न जाने कितनी फिल्मों की बात हम सुन चुके हैं। राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani), आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra), संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) से लेकर ढेर सारे फिल्मकारों के साथ शाहरुख के फिल्म करने के चर्चाएं बासी पड़ चुकी हैं।


 
बॉलीवुड (Bollywood) के खबरचियों ने तो दावा कर दिया था कि बर्थडे पर शाहरुख को लेकर दो से तीन फिल्म अनाउंस होगी जिससे शाहरुख के फैंस की धड़कनें बढ़ गईं। उत्सुकता से वे 2 नवंबर का इंतजार करने लगे कि यह दिन आएगा और शाहरुख की फिल्मों के बारे में पता चलेगा, लेकिन दो नवंबर आकर चला गया और तीन तो क्या एक भी फिल्म की घोषणा नहीं हुई। इससे फैंस का मायूस होना स्वाभाविक था। 


 
दरअसल शाहरुख अपनी पिछली फिल्मों की असफलता को लेकर इतने गंभीर हैं कि अगला कदम उठाने के पहले वे तमाम बातों पर सोच-विचार कर रहे हैं। जब लगेगा कि सही अवसर है तभी आगे बढ़ेंगे। ये बात सही है कि बॉलीवुड के नामचीन फिल्ममेकर शाहरुख को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं, लेकिन किंग खान सही स्क्रिप्ट की तलाश में हैं। 
 
राजकुमार हिरानी की फिल्म का आइडिया उन्हें पसंद आया है और हिरानी उसे डेवलप कर रहे हैं। स्क्रिप्ट फाइनल होगी। शाहरुख को पसंद आएगी तभी वे हामी भरेंगे और तभी फिल्म अनाउंस की जाएगी। शाहरुख जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहते हैं क्योंकि वे दूध के जले हैं और छांछ भी फूंक-फूंक कर पी रहे हैं। 
 
शाहरुख ने बॉलीवुड पर राज किया है। बुरे दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन अपना खोया स्थान फिर हासिल करना चाहते हैं। वे जानते हैं कि अब असफलता की कोई गुंजाइश नहीं है इसलिए तभी आगे बढ़ेंगे जब सब कुछ सही हो। तब तक फैंस को और इंतजार करना होगा। 

Show comments

'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा हिंट

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख