dharma sangrah
✕

संजू में यह दस बातें नहीं दिखाई गई

Updated: सोमवार, 2 जुलाई 2018 (17:28 IST)
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'संजू' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाए हुए है और फिल्म के 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी उम्मीद है। इसमें संजय दत्त के जीवन से जुड़े कुछ हिस्से दिखाए गए हैं। खासतौर पर संजय ड्रग्स की चपेट में कैसे आए और अवैध हथियार रखने के मामले में किस तरह से घिरे। जो लोग और ज्यादा की उम्मीद लेकर गए थे उन्हें थोड़ी निराशा हुई क्योंकि कई बातों को
बेहद सफाई से छिपा लिया गया। ये दस प्रमुख बातें संजू में देखने को नहीं मिली: 
 
1) संजू की पहली पत्नी ऋचा शर्मा से कैसे शादी हुई? क्यों दोनों में ब्रेक अप हुआ? 
2) संजू के अपनी बड़ी बेटी त्रिशाला से संबंध क्यों ठीक नहीं है? 
3) संजू की दूसरी शादी और दूसरी पत्नी का जिक्र नहीं है।

4) राजेश खन्ना और ऋषि कपूर को धमकाने का किस्सा नदारद है। 
5) एक प्रसिद्ध अभिनेत्री के घर के बाहर संजू ने फायरिंग की थी। यह बात भी छिपा ली गई।
6) एक सुपरसितारा फिल्म अभिनेत्री से संजय दत्त की नजदीकियां सुर्खियों में थीं। 

7) संजय दत्त और रेखा के बीच शादी करने तक की अफवाह थी, जिसके बारे में कोई चर्चा नहीं है। 
8) संजय दत्त के दोस्तों की एक गैंग हुआ करती थी जिसमें फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता सहित कई लोग थे। कहा जाता है कि मान्यता से शादी के बाद यह गैंग बिखर गई। दोनों संजय जो जानी दोस्त हुआ करते थे उनके बीच संबंध ठीक नहीं रहे। यह प्रसंग भी फिल्म में नहीं बताया गया। 

9) पद्मिनी कोल्हापुरे के पीछे वे चाकू लेकर क्यों भागे थे? इसका जवाब भी नहीं है। 
10) रति अग्निहोत्री के भी वे बेहद करीब हो गए थे। रति के पिता ने संजय के फोटो खिंचवाए और संजय को नशा करते देख रति ने उनसे दूरी बनाई। इस तरह के कई किस्सों को फिल्म में छुआ भी नहीं गया है। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख