dharma sangrah
✕

बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों में टक्कर, ओटीटी पर केजीएफ 2 और आश्रम 3, दर्शकों के लिए वीकेंड पर मनोरंजन का खजाना

Updated: गुरुवार, 2 जून 2022 (14:26 IST)
यदि आप फिल्म और वेबसीरिज के शौकीन हैं तो 3 जून का शुक्रवार और वीकेंड बहुत व्यस्तता से भरा रहेगा। सिनेमाघरों में 3 बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है और जोरदार टक्कर की पूरी उम्मीद है। कौन फिल्म बेहतर है या बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारेगा, इसका पता कुछ घंटों में चल जाएगा। 


 
सम्राट पृथ्वीराज 
पृथ्वीराज चौहान के ऐतिहासिक किरदार में अक्षय कुमार नजर आएंगे। 'सम्राट पृथ्वीराज' अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने वर्षों के परिश्रम और शोध के बाद यह मूवी बनाई है। इस फिल्म की सफलता अक्षय के लिए बहुत मायने रखती है। छुट्टियों का माहौल है। ऐसे में बच्चे यदि यह फिल्म देखने गए तो यह फिल्म सफल हो सकती है। 


 
मेजर 
वास्तविक जीवन के हीरो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित 'मेजर' आधारित है। इस फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे इस बहादुर सैनिक ने 26 नवंबर को मुंबई स्थित ताजमहल पैलेस पर कहर बरपाने वाले आतंकवादियों द्वारा शहीद होने से पहले कई बंधकों की जान बचाई। फिल्म का ट्रेलर पसंद किया गया है। अदिवि शेष, सई मांजरेकर, शोभिता धुलीपाला, प्रकाश राज अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चौंका सकती है। शशि किरण टिक्का द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'सम्राट पृथ्वीराज' को कड़ी टक्कर दे सकती है। 


 
विक्रम हिट लिस्ट 
भारतीय सिनेमा में कमल हासन बड़ा नाम है। वे 'विक्रम : हिटलिस्ट' लेकर आ रहे हैं जिसे हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है। हिंदी भाषी क्षेत्रों में इस फिल्म का क्रेज 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'मेजर' की तुलना में कम है, लेकिन यह एक्शन थ्रिलर मूवी दर्शकों को आकर्षित कर सकती है। इस फिल्म में कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म कमल हासन और आर. महेंद्रन द्वारा निर्मित है।
आश्रम 3 
एमएक्स प्लेयर पर बॉबी देओल अभिनीत आश्रम नामक वेबसीरिज का तीसरा सीजन आ गया है। पहले दो सीज़न को रिकॉर्डतोड़ दर्शकों ने देखा था। यह भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसीरिज में से एक है। दर्शकों को तीसरे सीज़न का बेसब्री से इंतजार है और उम्मीद है कि प्रकाश झा की यह सीरिज फिर कमाल दिखाएगी। 
केजीएफ 2 
केजीएफ चैप्टर 2 यदि आप थिएटर में देखने से चूक गए हों या घर बैठे फिर से देखना चाहते हों तो प्राइम वीडियो पर यह मूवी 3 जून से स्ट्रीमिंग हो रही है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देखा जा सकता है। जिस तरह से थिएटर में इस फिल्म ने धमाल मचाया है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि यह मूवी ओटीटी पर भी धमाल मचाएगी।

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख