sundarkand

सलमान खान की सिकंदर आखिर क्यों की जा रही है नापसंद, एक नहीं कई हैं कारण

Updated: मंगलवार, 1 अप्रैल 2025 (19:35 IST)
ईद पर सलमान खान की फिल्म धमाल मचा देती है। कुछ बरस पहले तो उनकी कमजोर फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाती थी, लेकिन अब दर्शक बेहद डिमांडिंग हो गए हैं और उन्हें कुछ नया चाहिए। ये नयापन उन्हें सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'सिकंदर' में नजर नहीं आया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन किया है। हाल ये है कि तीसरे दिन ही कई सिनेमाघरों ने सिकंदर के शो की संख्या में दर्शकों की कमी के चलते कमी कर दी है। जहां सलमान खान की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने के लिए जानी जाती है, वहीं 'सिकंदर' को आलोचकों और दर्शकों दोनों से कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी है। इस असफलता के पीछे कई ठोस कारण माने जा रहे हैं।
 
ट्रेलर नहीं बना पाया माहौल 
ट्रेलर देख कर ही ज्यादातर दर्शक फैसला लेते हैं कि उन्हें फिल्म देखना है या नहीं। सिकंदर का ट्रेलर रिलीज के कुछ ही दिनों पहले रिलीज किया गया। इससे ट्रेलर ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंच पाया। जिन्होंने देखा उन्हें सिकंदर के ट्रेलर में कोई नई बात नजर नहीं आई। ट्रेलर से माहौल नहीं बन पाया और ज्यादातर दर्शकों ने फिल्म की रिपोर्ट आने का इंतजार किया। इससे फिल्म के टिकट पहले दो दिनों में छुट्टी होने के बावजूद उतने नहीं बिके जितने बिकना चाहिए थे। लिहाजा फिल्म की ओपनिंग दमदार नहीं रही। फिल्म का शुरुआती बज़ कमजोर रहा और इसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई दिया।
 
रिलीज़ डेट का गलत चुनाव
फिल्म को रविवार को रिलीज किया गया, जो एक अजीब फैसला था। फिल्म को शुक्रवार को रिलीज किया जाता तो कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वैसे भी ईद के एक दिन पहले रिलीज मूवी को रिलीज किया गया था। असामान्य रिलीज डेट होने के कारण फिल्म भी फिल्म की ओपनिंग प्रभावित हुई क्योंकि कई दर्शकों को पता ही नहीं चला कि फिल्म शुक्रवार की बजाय रविवार को रिलीज हो रही है। 

 
कमजोर कहानी और प्रस्तुति
सबसे बड़ी बात, फिल्म की घटिया कहानी और घटिया प्रस्तुतिकरण। फिल्म में कहानी जैसी कोई बात नहीं थी और प्रस्तुतिकरण इतना सी ग्रेड फिल्मों जैसा था। दृश्यों में आपस में कोई जुड़ाव नहीं था। लेखक ने जैसा चाहा फिल्म को आगे बढ़ाया। सलमान खान की पिछली फिल्मों की तुलना में इस फिल्म में कोई नया या रोमांचक तत्व नहीं था, जिससे यह दर्शकों को आकर्षित नहीं कर सकी। इसकी स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले इतना कमजोर था कि दर्शक फिल्म से कनेक्ट नहीं हो पाए। 
 
सलमान खान की फीकी परफॉर्मेंस
फिल्म में सलमान खान के अभिनय को भी खास पसंद नहीं किया गया। उनका परफॉर्मेंस उबाऊ और बिना ऊर्जा के बताया। जहां उनकी फिल्मों में आमतौर पर उनका चार्म और करिश्मा देखने को मिलता है, वहीं 'सिकंदर' में उनकी भूमिका दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाई। ऐसा लगा कि उन्हें जोर-जबरदस्ती के साथ काम करवाया जा रहा है। उन्होंने अपने रोल को कुछ अलग बनाने की या अपनी एक्टिंग से प्रभावित करने की कोई कोशिश नहीं की। एक्शन सीन में भी वे फीके नजर आए। कई दृश्यों में उम्र उन पर हावी नजर आई और वे धीमे तथा थके नजर आए। 
 
सपोर्टिंग कास्ट की अनदेखी
फिल्म में कई प्रतिभाशाली कलाकारों को लिया गया था, लेकिन उन्हें सही तरीके से उपयोग नहीं किया गया। रश्मिका मंदाना, सत्यराज, काजल अग्रवाल, शर्मन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार फिल्म में थे, लेकिन उनके किरदारों को पर्याप्त स्क्रीन टाइम और दमदार संवाद नहीं मिले, जिससे वे दर्शकों के लिए यादगार नहीं बन पाए। शरमन तो बस राजा साब, राजा साब करते नजर आए। 
 
इन सभी कारणों से 'सिकंदर' दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में असफल रही। कमजोर प्रचार, फीका टीज़र, गलत एडिटिंग, खराब रिलीज़ रणनीति, कमजोर कहानी, साधारण अभिनय और सपोर्टिंग कास्ट की अनदेखी, इन सभी फैक्टर्स ने मिलकर फिल्म को असफल बना दिया। सलमान खान की यह फिल्म उनके फैंस को भी निराश कर गई, जिससे इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन अपेक्षाओं से काफी नीचे रहा।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख