ramcharitmanas

सलमान खान का सही फैसला, दिखाएगा बॉलीवुड का राह!

Updated: बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (19:07 IST)
भाई का कमिटमेंट, ईद पर एंटरटेनमेंट- ये लाइन लिखी है सलमान खान की आने वाली फिल्म 'राधे योअर मोस्ट वांटेड भाई' के नए पोस्टर पर। लग रहा था कि पिछली ईद की तरह इस बार भी सलमान अपना वादा नहीं निभा पाएंगे। कोरोना वायरस के कारण बिगड़ते हालात के कारण 'राधे' तय तारीख 13 मई को रिलीज नहीं हो पाएगी, लेकिन सलमान अपना वादा निभाने जा रहे हैं। 
 
राधे एक वर्ष से बन कर तैयार है। रिलीज होने के लिए स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन अभी ऐसा होना संभव नहीं लग रहा है। सिनेमाघर जाने की हिम्मत जुटा पाना फिलहाल संभव नहीं है। वैसे भी देश के ज्यादातर सिनेमाघर बंद हैं। 


 
सलमान खान ने सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर मालिकों से वादा किया था कि वे अपनी फिल्म ओटीटी पर नहीं बेचेंगे और सिनेमाघर में ही रिलीज करेंगे। ये वादा अब अधूरा सा निभाया जा रहा है। सलमान अपनी फिल्म सिनेमाघर के साथ-साथ विभिन्न डिजीटल मीडियम्स पर रिलीज करने जा रहे हैं। 
 
सलमान ने तो अपनी फिल्म दे दी है, अब सिनेमाघर वाले इस हालात में नहीं है कि वे सिनेमाघर खोल कर फिल्म रिलीज कर सके। सलमान भी कब तक अपनी फिल्म की रिलीज को रोके रखते। लागत बढ़ती जाती और रिकवरी होना मुश्किल होता जाता। एक लाइन तो कहीं खींचनी ही थी। 


 
भले ही सिनेमाघर मालिकों को सलमान का यह फैसला पसंद नहीं आए, लेकिन एक फिल्म निर्माता होने के नाते सलमान का यह फैसला सही है। कोरोना ने दुनिया उलट-पलट दी। मनोरंजन के क्षेत्र में कई नई चीजें हो रही हैं। 
 
अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना, अक्षय कुमार की फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज कर दी गई। अजय देवगन जैसा अभिनेता अब वेबसीरिज करने जा रहा है। मनोरंजन की दुनिया में बदलाव आ रहा है और उसे स्वीकारना ही होगा। यदि सलमान अपनी फिल्म की रिलीज रोके भी रखते तो भी सिनेमाघरों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती क्योंकि दूसरे फिल्म निर्माता और सितारे अपनी फिल्मों को इन माध्यमों पर दिखा ही रहे हैं। 
 
राधे के जरिये सलमान ने एक नई राह दिखाई है। सिनेमाघर के साथ-साथ कई प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म रिलीज कर दो। जिसे जहां देखना होगा, देख लेगा। इस फिल्म को टीवी पर भी देखने के लिए कई लोगों को पैसा चुकाना होगा। लाभ-हानि की बात की जाए तो यह राधे की रिलीज के बाद ही पता चलेगा। 
 
यदि मुनाफा होता है तो सूर्यवंशी और 83 जैसी फिल्में भी इस राह पर जल्दी ही नजर आएंगी। नुकसान होता है तो दोष दूर किए जा सकेंगे। निश्चित रूप से बड़े परदे का अपना अलग मजा है, लेकिन कोरोना इंसानों के साथ इन्हें भी खत्म करने में लगा हुआ है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख