dharma sangrah

सलमान खान : सख्ती के समय नरमी और नरमी के समय सख्ती

Updated: गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (15:39 IST)
1998 में सलमान ने काले हिरण पर गोली चलाते हुए सोचा भी नहीं होगा कि बात इतनी बढ़ जाएगी। उस समय वे 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग राजस्थान में कर रहे थे। इस फिल्म के निर्माता थे राजश्री प्रोडक्शन, जिनका अहिंसा और शाकाहार में विश्वास है। उनके द्वारा दी जाने वाली पार्टियों में न तो शराब बहाई जाती है और न ही मांसाहार परोसा जाता है। उनकी फिल्मों में सलमान भी 'शाकाहारी' भूमिकाएं निभाते हैं जो हीरोइन को नजर उठाकर देखने में भी घबराता है। इस तरह की भूमिका का सलमान पर असर नहीं हुआ क्योंकि वे किरदार में इस तरह डूबते ही नहीं कि व्यक्तिगत जीवन पर असर हो। 
 
बहरहाल, शूटिंग के बाद वे राजाओं वाले मूड में आ गए। शायद यह राजस्थान में बहने वाली हवाओं का असर हो। जिप्सी में सवार होकर जोधपुर के पास कणकणी गांव में अपने हीरो वाले हैंगओवर में उन्होंने दो हिरण मार डाले। साथ में नीलम, सोनाली बेन्द्रे, तब्बू जैसी खूबसूरत नायिकाएं भी थीं इसलिए जोश कुछ ज्यादा ही था। सैफ भी थे जो नवाबों के खानदान से है, लेकिन यहां उन्होंने जोश पर काबू रखा और 'सेफ' हो गए। 
 
ठीक है, सलमान ने हिरणों का शिकार किया, लेकिन इस पर फैसला आने में 20 वर्ष लग गए। कुछ दिन उन्हें जेल में भी बिताने पड़े। इस दौरान उन्होंने काफी मानसिक यातना झेली। कई बार जोधपुर के चक्कर लगाए। अब जब पांच वर्ष की सजा सुना दी गई है तो कहीं ना कहीं ये लग रहा है कि सख्ती की गई है। सेलिब्रिटी होने का फायदा भी है तो नुकसान भी। सल्लू की जगह कोई होता तो हिरणों को खाकर कब से डकार ले चुका होता, लेकिन सलमान 'सेलिब्रिटी' होने के कारण निगाह में आ गए हैं। सलमान ने अपराध किया है जो सजा जरूर मिलना चाहिए, लेकिन इतनी सख्त नहीं।  
 
आश्चर्य की बात तो यह है कि जब सलमान पर लोगों को कुचलने का मुकदमा चल रहा था और फैसले की घड़ी थी तो सभी को उम्मीद थी कि सलमान को सख्त सजा होगी, लेकिन सलमान वहां से बरी हो गए। किसी ने भी नहीं सोचा था कि सलमान इतनी आसानी से बच निकलेंगे। अदालत की न्याय प्रक्रिया समझना टेढ़ी खीर है। जहां लोग सख्त फैसले की उम्मीद कर रहे थे वहां माफ कर दिया गया और जहां कम सजा की उम्मीद थी वहां सख्ती कर दी गई। 
 
मान लो सलमान को जेल की हवा खानी पड़ती है तो उनकी फिल्मों का क्या होगा? सलमान ये बात जानते थे कि उन्हें सजा हो सकती है, इसलिए उन्होंने ऐसी प्लानिंग की कि फिल्मों पर असर नहीं हो। रेस 3 की शूटिंग वे लगभग खत्म कर चुके हैं। ईद पर यह फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रमोशन सलमान नहीं कर पाएंगे, लेकिन इसकी रिलीज पर शायद ही कोई फर्क पड़े। 
 
किक 2, भारत, दबंग 3 जैसी फिल्मों की शूटिंग सलमान ने अब तक शुरू नहीं की। वे फैसले का इंतजार कर रहे थे। यदि फैसला पक्ष में आता तो ही वे इन फिल्मों की शूटिंग शुरू करते। भारत और दबंग 3 की तैयारियां हो चुकी हैं। निर्देशक और स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। सलमान पहले दबंग 3 शुरू करने वाले थे और इसके बाद भारत। इसलिए इन फिल्मों का ज्यादा नुकसान नहीं होगा। टीवी शो 'दस का दम' शुरू होने वाला था, अब खटाई में पड़ सकता है। 

Show comments

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा करने जा रहे बॉलीवुड डेब्यू, एकता कपूर की 'हीरो की हॉरॉरोइन' में आएंगे नजर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

दीपिका पादुकोण को नहीं मिला था 'स्पिरिट' का पूरा नरेशन, फिल्म छोड़ने की असली वजह पर बड़ा दावा!

क्या करीना कपूर बनने वाली हैं तीसरी बार मां? प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को बताया अपना 'सच्चा हमसफर', बोलीं- उनकी यादें ही मेरी जिंदगी को पूरा करने के लिए काफी

डीप नेक हॉल्टर टॉप में कंगना शर्मा का बोल्ड अंदाज, तस्वीरों ने इंटरनेट पर बढ़ाया पारा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख