dipawali
✕

सलमान खान की फिल्म 'भारत' की 300 करोड़ तक पहुंचने से पहले ही क्यों निकल गई हवा: 4 कारण

Updated: मंगलवार, 18 जून 2019 (11:37 IST)
सलमान खान की फिल्म 'भारत' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत वसूल ली है। फिल्म से जुड़े लोगों को थोड़ा-सा मुनाफा भी होगा, लेकिन फिल्म की सफलता ऐसी नहीं है कि मजा आ जाए। सलमान खान के स्टारडम और प्रतिष्ठा के मुताबिक बिजनेस यह फिल्म नहीं कर पाई। 
 
ये बात ठीक है कि सलमान की हर फिल्म से 300 करोड़ की अपेक्षा नहीं करना चाहिए, लेकिन वे इतने बड़े और नामी सितारे हैं कि फिल्म उद्योग उनकी फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद रखता है तो इसमें कुछ गलत भी नहीं है। 
 
भारत का लाइफइटाइम बिजनेस 210 से 215 करोड़ रुपये के आसपास सिमटता दिख रहा है और 300 करोड़ के आंकड़े से यह फिल्म काफी पीछे रह गई है। आखिर ऐसा क्यों हुआ? पेश हैं 4 कारण। 


पहला कारण : दर्शकों को नहीं मसाला 
सभी जानते हैं कि सलमान खान के प्रशंसकों लंबी-चौड़ी संख्या 'मास' की है। यह वर्ग सलमान की फिल्मों का टिकट यह सोच कर खरीदता है कि इसमें मसाला देखने को मिलेगा। यानी, कुछ बेहतरीन गाने। जोरदार फाइटिंग। सलमान की हीरोगिरी। ये सब बातें 'भारत' में नहीं दिखाई दी। लिहाजा इस दर्शक वर्ग को फिल्म में मजा नहीं आया और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म का व्यवसाय खास नहीं रहा। 

दूसरा कारण : कमजोर स्क्रिप्ट
कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का 'भारत' हिंदी रिमेक है। इसमें भारत को देखते हुए कुछ परिवर्तन किए गए। कहानी में इमोशन्स की खासी गुंजाइश थी, लेकिन स्क्रिप्ट में बैलेंस बनाने के चक्कर में इमोशन्स पर कम ध्यान दिया गया और इस वजह से फिल्म का असर कम हुआ। इस कारण फिल्म दर्शकों को बांधने में सफल नहीं रही। 

तीसरा कारण : एक भी हिट गाना नहीं 
आमतौर पर सलमान की फिल्मों में धमाकेदार म्युजिक रहता है। जब-जब फिल्म का संगीत कमजोर रहा उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। 'ट्यूबलाइट' और 'रेस 3' इस बात के ताजा उदाहरण हैं। 'चाशनी' और 'स्लो मोशन' हिट जरूर रहे, लेकिन सुपरहिट नहीं। ऐसे गाने फिल्म में नहीं हैं जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दें। 

चौथा कारण : सलमान और कैटरीना के लुक्स 
फिल्म के रिलीज के पहले इस बात की खासी चर्चा रही कि सलमान के इस फिल्म में विभिन्न लुक्स नजर आएंगे। वे युवा से लेकर तो वृद्ध तक बने हैं, लेकिन फिल्म देखने के बाद दर्शकों को सलमान के लुक्स में खास चेंजेस देखने को नहीं मिले। मूंछ लगाने या बालों में सफेदी से ही लुक्स नहीं बदल जाता। बूढ़े के गेटअप में भी सलमान उम्र से कम नजर आए। कैटरीना का लुक भी दर्शकों को पसंद नहीं आया। दर्शक उन्हें ग्लैमरस अवतार में देखना पसंद करते हैं, ना कि साधारण लुक में। अपने फेवरेट स्टार्स को ऐसे देखना दर्शकों को रास नहीं आया। 

Show comments

गोल्डन ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने दिखाया कातिलाना अंदाज, बोल्ड लुक देख फैंस के उड़े होश

कॉफी विद करण 9: पेड्डी विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे अपने विशेषाधिकार का फायदा उठाना चाहिए था'

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी 11 आरोपियों पर लगा मकोका

क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? मुंबई में विराट संग कीर्तन में दिखीं तो शुरू हुईं अटकलें

'ऐ दिल है मुश्किल' के 10 साल: करण जौहर बोले– फिल्म में कमियां थीं, लेकिन आज भी इसे ऐसे ही बनाता

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख